ये हैं बॉलीवुड के 6 चमकते स्टार्स, एक्टिंग में करियर बनाने के लिए छोड़ दी अच्छी नौकरी

आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपनी आरामदायक नौकरियों को छोड़कर बॉलीवुड में करियर बनाने की ठानी और इंडस्टी में अच्छा नाम भी कमाया।

मुंबई, 23 मईः बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए हर दिन कई युवक-सुवतियां अपनी किस्मत आजमाते हैं। एक्टिंग की दुनिया में कई लोग अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन इस करियर में सफलता पाना इतना आसान नहीं है। दरअसल एक्टिंग के करियर को किसी भी तरह की नौकरी नहीं समझा जाता बल्कि इसे बहुत ही अनस्टेबल प्रोफेशन माना जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने पुराने प्रोफेशन को छोड़कर इस प्रोफेशन में नाम कमाने के पीछे पड़ जाते हैं। वह पढ़ाई में बहुत ही अच्छे होते हैं लेकिन एक्टिंग उन्हें अपनी ओर खींच लाती है। कई लोग तो अपनी अच्छी सैलरी वाली जॉब छोड़ एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर लेते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपनी आरामदायक नौकरियों को छोड़कर बॉलीवुड में करियर बनाने की ठानी और इंडस्टी में अच्छा नाम भी कमाया।

विक्की कौशल

विक्की कौशल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड हीरो विक्की कौशल न केवल एक्टिंग में माहिर है बल्कि उनकी पढ़ाई का बैकग्राउंड भी काफी स्ट्रॉन्ग है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। फिल्मों में आने से पहले वह एक नामी और बड़ी कंपनी में नौकरी करते थे। साथ ही उन्होंने कई सारी वर्कशॉप में भी काम किया है। विक्की कौशल ने फिल्म मसान से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह एक्टर बनना चाहते थे लेकिन एक्टिंग के करियर को चुनने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरी की। उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया हुआ है. बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने से पहले वह मुंबई की एक जानीमानी कंपनी में कंटेंट राइटिंग की जॉब करते थे। कई महीनों तक उन्होंने इस कंटेंट राइटिंग का जॉब किया है जिसके बाद वह फिल्मों में काम करने लगे।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले लंदन में जाकर इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। फिल्मों में एक्टिंग शुरू करने से पहले परिणीति यशराज स्टूडियो में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट के पद पर काम करती थीं। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग करने की राह चुनी और अपनी इस दमदार सैलरी वाली नौकरी को छोड़ दिया।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हैं बल्कि पढ़ाई में भी काफी स्ट्रॉन्ग रहे हैं। उनकी पढ़ाई का बैकग्राउंड काफी ज्यादा अच्छा है। उन्होंने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया हुआ है और मैनेजमेंट साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की है। वह रिसर्च के काम से भी जुड़े रहे हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया जॉब करते थे। साथ ही मॉडलिंग भी करते थे। मॉडलिंग से ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। जॉन अब्राहम एक नामी एजेंसी के मीडिया प्लानर भी रह चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। आपको बता दें कि उन्होंने डिजाइनिंग कोर्स में ग्रेजुएशन किया हुआ है। लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान वह सुर्खियों में छा गई थीं। तभी उनको फिल्म दबंग के लिए सलमान खान के अपॉजिट रोल ऑफर किया गया था। फिल्मों में आने से पहले वह क्लोदिंग डिजाइनर कंपनी में काम करती थीं।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा की एक्टिंग जितनी धाकड़ होती है उससे भी कहीं ज्यादा वह पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। हरियाण के रहने वाले रणदीप हुड्डा का एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी स्ट्रॉन्ग है। उन्होंने मेलबर्न से बिजनेस स्टडीज में ग्रेजुएशन और मास्टर दोनों किया हुआ है। बॉलीवुड में काम शुरू करने से पहले वह काफी दिनों तक विदेश में एक बड़ी कंपनी में जॉब करते थे. बाद में भारत लौटकर भी उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे पद पर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+