इन 6 हीरोइनों के पास नहीं है भारत की नागरिकता, नाम जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
Bollywood Celebs With Foreign Citizenships: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले ऐसे कई सेलेब्स हैं जो दमदार अभिनय तो करते हैं लेकिन भारत के नागरिक नहीं हैं। इन सेलेब्स ने भले ही भारत के लोगों के दिलों में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते एक अलग जगह बनाई हो लेकिन ये अपने आपको भारतीय नहीं कह सकते हैं। इन सेलेब्स के पास भारत के अलावा किसी और देश का पासपोर्ट या नागरिकता है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नगरिकता प्राप्त हुई है। इससे पहले तक वह कनाडाई नागरिक थे। अक्षय कुमार साल 2019 से भारत की नागरिकता पाने के लिए कोशिश कर रहे थे। अक्षय कुमार की तरह ही ऐसे कई सेलेब्स हैं जो भारत की नागरिकता पाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। आइए कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में आपको बताते हैं जो लंबे समय से भारत को छोड़ दूसरे देश के नागरिक हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट के पास भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया भट्ट के पास अपनी मां सोनी राजदान की तरह ही ब्रिटिश पासपोर्ट है। हालांकि आलिया भट्ट के पिता बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट भारतीय नागरिक हैं।
नरगिस फाखरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी भारत की नागरिक नहीं हैं। उनके माता-पिता दोनों पाकिस्तानी और चेक मूल के हैं। नरगिस फाखरी का जन्म अमेरिका में हुआ है और पिछले काफी समय से वह बॉलीवुड में काम कर रही हैं। नरगिस फाखरी के पास अमेरिकी नागरिकता है।
जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकाई फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। जैकलीन फर्नांडीज का जन्म श्रीलंका में हुआ है। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर श्रीलंका से ही शुरू किया था। वह साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीत चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2009 में बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन अभी भी वह श्रीलंकाई नागरिक हैं।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन थे, जिनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट था। हालांकि, वह कश्मीरी मूल के थे। वहीं कैटरीना कैफ की मां एक ब्रिटिश अदालत में वकील थीं। कैटरीना कैफ के पास ब्रिटेन की नागरिकता है।
सनी लियोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस करनजीत कौर यानी सनी लियोनी की मां कनाडाई और पिता अमेरिकी राष्ट्रीयता के थे। सनी लियोनी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई एडल्ट फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने भारत आकर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि उनके पास अभी भी कनाडाई नागरिकता ही है।
नोरा फतेही
पिछले काफी समय से नोरा फतेही अपनी डांसिंग स्किल्स के चलते बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। नोरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था और उनके पास भारतीय नहीं बल्कि कनाडाई पासपोर्ट है। नोरा फतेही का परिवार मोरक्को से ताल्लुक रखता है।












Click it and Unblock the Notifications