संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय को पहले ही दी थी चेतावनी! आखिर एक्ट्रेस ने क्यों नहीं मानी 'बाबा' की बात?

Sanjay Dutt warned Aishwarya Rai: साल 1994 का समय था, जब ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। एक्ट्रेस ने इसके बाद इंडस्ट्री में कदम रखा तो लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। ऐश्वर्या राय ने तमिल फिल्म इरुवर से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो मणिरत्नम की फिल्म थी। इंडस्ट्री के सभी लोग ऐश्वर्या की खूबसूरती के कायल तो थे ही मगर संजू बाबा ऐश्वर्या को देखते ही उनपर फिदा हो गए थे।

पहली बार देखी ऐश्वर्या की झलक
संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय के बारे में एक इंटरव्यू में बात भी की थी। सिनेब्लिट्स के साथ इंटरव्यू में संजू बाबा ने बताया था कि एक ऐड में उन्होंने ऐश को देखा था। जब पहली बार उन्होंने एक्ट्रेस को देखा तो उनकी खूबसूरती पर वे मर मिटे थे। इसके बाद एक्टर ने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को एक सलाह दी थी।

Sanjay Dutt

एक्टर ने ऐश्वर्या को दी थी ये सलाह
संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में ना आने की सलाह दी थी। उन्हें मॉडलिंग ना करने की सलाह दी थी। क्योंकि उनका मानना था कि उनकी खूबसूरती और मासूमियत दुनिया की मांगों और चुनौतियों के आगे फीकी ना पड़ जाए। वे ऐश्वर्या की खबूसरती को लेकर डरते भी थे।

"आपको 500 लोग नीचे खींचते हैं"
एक्टर ने ऐश को लेकर एक बात भी बोली थी कि अगर आप दो सीढ़ियां चढ़ते हैं तो 500 लोग आपको नीचे खींच देते हैं। हालांकि ऐश्वर्या भी संजय दत्त की इन बातों से सहमत थीं मगर साथ ही उनका ये भी मानना था कि जिंदगी में आप जितनी कठिनाईयां झेलते हैं, उतने ही मजबूत भी बनते चले जाते हैं।

एक्ट्रेस का हमेशा से मानना था कि एक्टिंग करियर में आप जितनी परेशानियां झेलते हो, समय के साथ और भी ज्यादा मजबूत बनते जाते हो। ऐसे में अब संजय दत्त का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। निम्रत कौर संग अभिषेक का नाम जुड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+