50 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन हैं करोड़ों की मालकिन, सालाना कमाई 100 करोड़ से ज्यादा, आखिर क्या है इसका राज
Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समस सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ समय पहले से ही खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन जब से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपीन लाडली बेटी श्वेता नंदा को अपना खास बंगला 'प्रतीक्षा' गिफ्ट में दिया है तब से लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि बिग बी अपने जायदाद का बंटवारा कर रहे हों।
2007 में हुई थी ऐश्वर्याराय-अभिषेक बच्चन की शादी
ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या भी है। भले ही ऐश्वर्या राय अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी कातिलाना आंखों से भी लोगों पर जादू चला देती हैं। ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी।

ऐश्वर्या राय ने 1994 में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। इतने सालों तक मेहनत कर ऐश्वर्या राय ने अपनी करोड़ों की संपत्ति बनाई है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ उनके पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको सालाना करोड़ों की कमाई होती है।
सालाना कमाती हैं 100 करोड़ रुपए
ऐश्वर्या राय शादी के बाद भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये वसूलती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं। इससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।
मुंबई और दुबई में करोड़ों का घर
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5 बीएचके वाला आलीशान अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट को उन्होंने साल 2015 में खरीदा था, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं मुंबई के वर्ली इलाके में भी ऐश्वर्या राय बच्चन का एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दुबई के सेंचुरी फॉल्स में ऐश्वर्या राय ने एक लग्जीरियस विला खरीद रखा है जिसकी कीमत 15.6 करोड़ रुपये है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का कार कलेक्शन
ऐश्वर्या राय बच्चन के पास कई महंगी और लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास 7.95 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही खरीदा था। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के पास लेक्सस एलएक्स 570 (2.33 करोड़) और ऑडी ए8 एल (1.56 करोड़) रुपये की कार मौजूद है। वह अपनी अलग कार में ही घूमना पसंद करती हैं। वह बच्चन परिवार की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications