इंफ्लूएंसर्स की 'द ट्राइब' में दिखेगा फैशन, ड्रामा और इमोशंस का मिश्रण, जानिए सीरीज देखने के 5 कारण
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बार कुछ कंटेंट ऐसा होता है, जिसे आप बिंज वॉच कर सकते हैं। हालांकि कई बार इसका उल्टा भी होता है। लेकिन बिंज वॉच वाली फेहरिस्त में एक नई सीरीज़ का नाम जुड़ गया है। इसका नाम "The Tribe" है।
ये अनस्क्रिप्टेड रियलिटी सीरीज़ है। यह शो लॉस एंजेलिस की खूबसूरत बैकड्रॉप में भारत के कुछ इन्फ्लुएंसर्स जिसमें अलाना पांडे, अलाविया जाफरी, श्रृष्टि पोरे, आर्याना गांधी और अल्फिया जाफरी के जीवन की एक झलक पेश करता है। यदि आप फैशन, ग्लैमर और असली संघर्षों में रुचि रखते हैं, तो "The Tribe" देख सकते हैं।

इस सीरीज को बिंज वॉच करने के लिए ये पांच हाइलाइट हैं। जिसे हम अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं।
#सच्ची जिंदगी का कच्चा सच
"The Tribe" में इन इन्फ्लुएंसर्स की जिंदगी के पर्दे के पीछे की कहानियों को देखा जा सकता है। यह शो न केवल उनके ग्लैमरस जीवन का चित्रण करता है, बल्कि उनके व्यक्तिगत संघर्षों को भी उजागर करता है। दर्शक उनके अनुभवों और LA की इन्फ्लुएंसर संस्कृति के बीच जीने की चुनौतियों को महसूस कर सकते हैं।
#ड्रामा और इमोशंस
हर एपिसोड में व्यक्तिगत और पेशेवर संघर्षों का तड़का लगाया गया है। अलाना, अलाविया, श्रृष्टि, आर्याना और अल्फिया के जीवन के विभिन्न पहलुओं के माध्यम से दर्शक टकराव और दिल को छू लेने वाले क्षणों का अनुभव करेंगे। यह सीरीज ड्रामा और वास्तविकता का एक अनूठा मिश्रण है।
#लॉस एंजेलेस की खूबसूरती
"The Tribe" दर्शकों को लॉस एंजेलेस के विभिन्न आकर्षक स्थलों की सैर कराता है। शो की शूटिंग कोलैबट्राइब हाउस और हार्दिक जवेरी के निवास पर हुई है, जहां दर्शक हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम और ग्रिफ़िथ पार्क में इनकी रोमांचक एडवेंचर्स का आनंद ले सकेंगे।
#फैशन का अनोखा अनुभव
इस सीरीज में शानदार फैशन के लम्हों की कोई कमी नहीं है। इन क्रिएटर्स के अद्भुत स्टाइल को देखकर दर्शक नई फैशन ट्रेंड्स से परिचित होंगे। हर एपिसोड में चकाचौंध भरे लुक्स और कैज़ुअल वियर का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
The Tribe"जो धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई है, एक नौ एपिसोड की सीरीज है, जो अब Prime Video पर हिंदी में उपलब्ध है। यदि आप रियलिटी शोज़ के शौकीन हैं, तो "The Tribe" आपके लिए इस वीकेंड बिंज वॉच का परफेक्ट कंटेट है।












Click it and Unblock the Notifications