ये हैं वो बॉलीवुड के 5 सितारे जिन्होंने बखूबी निभाया 'बापू' का किरदार, हर भारतीय को देखनी चाहिए ये फिल्में
भारतीय सिनेमा में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने महात्मा गांधी का किरदार अदा किया है।
मुंबई, 2 अक्टूबर: आज यानी 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए बेहद खास है। क्योंकि आज ही के दिन बापू का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी की जिंदगी से देश का हर नागरिक वाकिफ है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। बापू के जीवन पर आधारित हिंदी सिनेमा में बहुत सारी फिल्में बनी हैं। ऐसे में हम आज उन किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने गांधी जी के किरदार को कुछ इस कदर निभाया कि फैंस के दिलों में छा गए।

बेन किंग्सले
महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित बनी फिल्म गांधी जो कि साल 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गांधी का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड कलाकार थे जिनका नाम बेन किंग्सले है। इस कलाकार ने बापू का किरदार निभाकर पूरे भारत का दिल जीता था। जिसकी वजह से उन्हें इस फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला।

रजित कपूर
हिंदी सिनेमा में साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म द मेकिंग ऑफ गांधी में महात्मा गांधी के जीवन के उस समय को दर्शाया गया जब वह एक बैरिस्टर बनने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन फिर वह किस तरह भारत के राष्ट्रपिता बने। रजित कपूर के जीवन में इस फिल्म ने रातों-रातों उनकी किस्मत बदल दी थी। इस किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नसीरुद्दीन शाह़
नसीरुद्दीन शाह़ की जबरदस्त एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है। वह जब भी कोई फिल्म करते हैं तो अपने किरदार को पूरा शिद्दत से निभाते हैं। ऐसा ही उन्होंने महात्मा गांधी पर बनी फिल्म राम में भी बापू का किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी की हत्या के ईर्द-गिर्द घुमती है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

दिलीप प्रभावलकर
संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई को कौन भूल सकता है। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी के सपने आते हैं। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया था। फिल्म में दिलीप प्रभावलकर का ये रूप देखकर फैंस काफी हैरान थे। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दर्शन जरीवाला
महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म गांधी माई फादर जो कि साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में महात्मा गांधी के निजी जीवन को दिखाया गया है कि उनके बेटे से उनका कैसा रिश्ता है। इस फिल्म में गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया था। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शन जरीनवाला की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications