30 साल की इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- मुझे तो डिटरजेंट बेचना पड़ा था ताकि.....
Sanchita Banerjee: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक के कई कलाकार इंडस्ट्रीमें कांस्टिंग काउच को लेकर कई तरह के राज खोलते नजर आ रहे हैं। कई कलाकार कास्टिंग काउच को लेकर तरह तरह के बयान भी दे रहे हैं।
संचिता बनर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में बनाई पहचान
इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस संचिता बनर्जी ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटना को लोगों को सामने रखा था। संचिता बनर्जी ने बेहद कम समय में भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना ली है। वह आज भोजपुरी फिल्मों की टॉप हीरोइनों में शुमार हैं।

साल 2012 में उड़िया फिल्म से की थी शुरुआत
संचिता बनर्जी ने खुद बताया है कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। यहां तक कि काफी रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था। आपको बता दें कि संचिता बनर्जी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद उनका स्ट्रगल और बढ़ गया था। करीब पांच साल तक उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली।
'निरहुआ' के साथ हिंदी फिल्ममें आई थीं नजर
इसके बाद संचिता नें साल 2017 में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की हिंदी फिल्म 'रक्तधार' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि बॉलीवुड में भी संचिता बनर्जी अपने कदम नहीं जमा पाईं। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और वहां वो फेमस हो गईं। साल 2019 में उन्होंने पवन सिंह स्टारर फिल्म 'क्रैक फाइटर' से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं संचिता
संचिता बनर्जी ने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री में उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। उन्होंने निरहुआ की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अब वह पवन सिंह से लेकर प्रदीप पांडे चिंटू और किशन राय तक के साथ भी काम कर चुकी हैं। वह निरहुआ के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' में नजर आई थीं।
संचिता बनर्जी ने फिल्मी करियर में किया है ऐसा संघर्ष
संचिता बनर्जी को अपने फिल्मी करियर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। दैनिक भास्कर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने स्ट्रगल और कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए थे। संचिता ने बताया था कि उन्हें शुरुआत से ही एक्टिंग और मॉडलिंग में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद संचिता बनर्जी ने मॉडलिंग शुरू कर दी थई। वह सिंगर कुमार सानू के एक म्यूजिक एल्बम में भी नजर आई थीं।
'मेरी पहली सैलरी सिर्फ 1200 रुपये थी'
संचिता बनर्जी ने बताया था- मेरी पहली सैलरी सिर्फ 1200 रुपये थी, जो कि मुझे एक डिटरजेंट का विज्ञापन करने पर मिली थी। बाद में मैंने मुंबई आने का फैसला कर लिया था। मुंबई में मैंने किशोर नमित एक्टिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया और एक्टिंग सीखने लगी थीं। मैंने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अर्जुन कपूर से भी एक्टिंग सीखी है। मैं हर रोज ऑडिशन देती थी।
'7 साल में मैंने 100 से ज्यादा ऑडिशन दिए थे'
संचिता बनर्जी ने बताया- करीब 7 साल में मैंने 100 से ज्यादा ऑडिशन दिए थे लेकिन ज्यादातर में रिजेक्ट हो गई थी। मैं जिन भी ऑडिशन में चुनी गईं, वहां कास्टिंग काउच देखने को मिला था। लोगों ने बड़ी फिल्मों का लालच देकर मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने करने के लिए कहा था। ऐसे में तंग आकर मैंने बॉलीवुड में काम करने का इरादा ही छोड़ दिया था और भोजपुरी सिनेमा में काम करने लगी।












Click it and Unblock the Notifications