20 years of Devdas: जब पारो-चंद्रमुखी और देव ने जीता दर्शकों का दिल, शाहरुख को याद आई वो लंबी रातें

शाहरुख खान की देवदास फिल्म ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को पारो और चंद्रमुखी के रोल में देखा गया था। तीनों की कैमिस्ट्री ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।

मुंबई, 12 जुलाई: शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' किसे याद नहीं होगी? वो संजय लीला भंसाली ही थे, जिन्होंने इन दमदार एक्टर्स की कैमिस्ट्री को फैंस के सामने पेश किया था। साल 2002 में रिलीज हुई ये फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है, जो आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। ये रोमांटिक ड्रामा साल 1917 के सरत चंद्र चट्टोपाध्याय के नोवेल से प्रेरित था, जिसने लाखों फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान देव के किरदार में दिखे थे। वहीं ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को पारो और चंद्रमुखी के रोल में देखा गया था। तीनों की कैमिस्ट्री ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म न सिर्फ उस वक्त की सबसे बड़ी हिट रही थी, बल्कि इसने कई नेशनल अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

20 साल हुए पूरे

शाहरुख खान की ये दमदार फिल्म देवदास अपने 20 साल पूरे कर चुकी है। सोशल मीडिया में संजय लीला भंसाली की ये मास्टरपीस फिल्म तेजी से ट्रेंड कर रही है। फैंस एक बार फिर शाहरुख के उस किरदार को याद कर रहे हैं और एक्टर की परफॉर्मेंस की दात देते थक नहीं रहे हैं। फिल्म के डायलॉग्स को याद करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा- बस एक बार तुम्हारी याद आती थी, जब मैं सांस लेता था... क्या फिल्म थी ये।

शाहरुख ने किया पोस्ट

अभिनेता शाहरुख खान ने भी ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा- देवदास हमेशा खास रहेगी। धन्यवाद भंसाली। सुंदर महिलाएं और सब। लंबी रातें और लंबे शूट। ढेर सारा प्यार।

फिल्म को बताया मास्टरपीस

इसके अलावा कई यूजर इस मास्टरपीस से सीन्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। कई यूजर एसआरके की एक्टिंग की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

फिल्म के सीन को किया पोस्ट

एक यूजर ने लिखा- उसकी (शाहरुख खान) आंखों से अदाकारी। इसके साथ ही यूजर ने एक्टर की फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें शाहरुख के हाथ में जलती हुई तीली नजर आ रही है।

शाहरुख को किया टैग

यूजर 20 यर्स ऑफ देवदास का हैशटैग डालकर शाहरुख खान को भी टैग कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने शाहरुख की इस फिल्म को स्पेशल बताया है।

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

बताते चलें कि देवदास फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। अब लंबे समय के बाद एक्टर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म पठान में शाहरुख फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+