Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया, फर्स्ट रनर-अप कौन रहा?
राजस्थान की रहने वाली नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 को ताज पहनाया गया। जिसके साथ वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं।

Femina Miss India 2023 Winner: 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट आखिरकार अपना विनर मिल ही गया। राजस्थान की रहने वाली 19 साल की नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया। जिसके बाद से उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।
नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया का ताज
श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को पीछे छोड़ते हुए नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया। पिछले साल 2022 की विनर सिनी शेट्टी रहीं थी। इस जबरदस्त जीत के बाद नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
बॉलीवुड हस्तियों ने की शिरकत
इस बार 'फेमिना मिस इंडिया 2023' का आयोजन मणिपुर में हुआ, जिसमें देश की कई हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विजेताओं, सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
आपको बता दें कि नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनका बचपन से सपना था कि वह मिस इंडिया का खिताब जीतें। वह जब सिर्फ 10 साल की थीं तभी उन्होंने मन बना लिया था कि वह मिस इंडिया जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। वह इससे पहले 'फेमिना मिस इंडिया राजस्थान' का खिताब जीत चुकी हैं। नंदिनी की इस सफलता से उनके परिवार वाले काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications