19 Minute Viral Video का सनीसनीखेज खुलासा, पुलिस ने सामने रखा 'ऐसा सच', खुल गई पोल
19 Minute Viral Video: इंटरनेट पर किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन करना सिर्फ अनैतिक ही नहीं बल्कि बेहद खतरनाक कदम भी होता है। बावजूद इसके कुछ लोगों की असीम जिज्ञासा और गलत मानसिकता ने सोशल मीडिया को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है।
इंटरनेट पर '19 मिनट'के वीडियो ने मचाई तबाही
पिछले दिनों इंटरनेट पर '19 मिनट' नाम का एक वीडियो ऐसा ट्रेंड हुआ कि उसने हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा की दिशा ही बदल दी। पहले किसी शख्स ने एक कथित प्राइवेट क्लिप को ऑनलाइन डाल दिया और फिर एक पूरा वर्ग, जो दूसरों की निजी जिंदगी में ताक-झांक करने की आदत से पीछा नहीं छुड़ा पाता, उसे खोजने में लग गया।

प्राइवेट वीडियो लीक बना खतरनाक साइबर ट्रेंड
देखते ही देखते उस प्राइवेट वीडियो का नाम हर जगह ट्रेंड करने लगा। ये न सिर्फ नैतिक रूप से गलत था बल्कि एक बेहद खतरनाक साइबर ट्रेंड में बदल गया।
पुलिस अधिकारी ने खोला मामला और बताया सच
-लगातार बढ़ते शोर और वायरल शेयरिंग के बीच आखिरकार एक पुलिस अधिकारी ने सामने आकर इस विवादित वीडियो की सच्चाई बताई है। उन्होंने साफ कहा है कि इंटरनेट पर फैल रहा 19 मिनट वीडियो असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड है।
-पुलिस अधिकारी ने इस 19 मिनट के वीडियो को लेकर कहा है- जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह AI से बनाया गया है। अगर आपको किसी भी वीडियो की सच्चाई पता करनी है कि वह असली है या AI जनरेटेड तो आप siteengine.com पर इसे चेक कर सकते हैं।
-पुलिस अधिकारी के इस बयान के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि लोग जिस वीडियो को लेकर सनक की हद तक शेयरिंग कर रहे थे, वह एक डिजिटल फेक था।
वीडियो शेयर करने वालों पर गिर सकती है गाज
-पुलिस सिर्फ सच्चाई बताने तक सीमित नहीं रही बल्कि लोगों को चेतावनी भी दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा है- अगर कोई ऐसी निजी या आपत्तिजनक वीडियो शेयर करता है तो IT एक्ट की धारा 67, 67A और 66 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। इसमें दो साल तक का जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
-पुलिस अधिकारी के अनुसार सिर्फ Curiosity में या मजाक समझकर किसी लीक वीडियो को शेयर करना भी व्यक्ति को सीधे जेल तक पहुंचा सकता है।
AI फेक वीडियो का बढ़ता चलन बना चिंता का विषय
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग AI की मदद से इसके फर्जी पार्ट-2 और पार्ट-3 तक बनाने और शेयर करने लगे। ये ट्रेंड बताता है कि गलत हाथों में AI कितना खतरनाक साबित हो सकता है, एक फेक वीडियो न सिर्फ किसी की प्रतिष्ठा खत्म कर सकता है बल्कि हजारों लोगों को अपराध के दायरे में भी धकेल सकता है।
इंस्टाग्राम Reel ने मचाई धूम
-पुलिस का ये चेतावनी संदेश इंस्टाग्राम पर @vardiwala0007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ये Reel इतनी तेजी से वायरल हुई कि अब तक 5 करोड़ से अधिक व्यूज, 19 लाख से ज्यादा लाइक्स और 41 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।
-सोशल मीडिया पर लोग इस रील को बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं ताकि दूसरों को भी ऐसे कंटेंट के पीछे भागने से पहले उसके खतरों का अंदाजा हो सके।
वायरल ट्रेंड्स के चक्कर में मासूम को निशाना न बनाएं
-सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें और अधूरी जानकारी कई बार किसी की जिंदगी खराब कर सकती है। इस मामले में न सिर्फ एक लड़की को गलत तरीके से ट्रोल किया गया बल्कि एक दूसरे वीडियो के लड़के को भी गलत आरोपों से जोड़ दिया गया।
-ऐसे में जरूरी है कि किसी भी वायरल वीडियो पर बिना जांच-पड़ताल विश्वास न करें। किसी की पहचान को लेकर अनुमान न लगाएं। डीपफेक और AI जनरेटेड कंटेंट की बढ़ती घटनाओं को समझें। साथ ही वायरल ट्रेंड भले ही चौंका देने वाले होते हैं लेकिन सच अक्सर उनसे बिल्कुल अलग निकलता है।












Click it and Unblock the Notifications