19 Minute Viral Clip Row: पायल को देखकर 'कच्चा बादाम' गर्ल को याद आया MMS कांड, कहा- हर दिन सजा भुगत रही
19 Minute Viral Clip Row: गेमिंग क्रिएटर पायल धार, जिन्हें सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है, हाल ही में एक 19 मिनट की वायरल एमएमएस क्लिप विवाद से घिर गई हैं, उनके नाम पर एक फेक डर्टी वीडियो वायरल किया गया है, जिस पर पायल ने स्पष्टीकरण भी दे दिया है कि 'विवादित क्लिप में वो नहीं हैं' लेकिन अभी भी वो एडल्ट क्लिप की वजह से ही लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
लेकिन इसी बीच उनके सपोर्ट में वो एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर खड़ी हो गई हैं, जो कि खुद फेक एमएमएस की वजह से बदनाम, हो चुकी हैं। जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं 'कच्चा बादाम गर्ल' यानी कि अंजलि अरोड़ा की , जिन्होंने खुल कर पायल धार का सपोर्ट किया है और उस घाव के बारे में बात की है,जो आज भी उन्हें बहुत पीड़ा देता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'तीन साल पहले मेरे नाम पर भी एक फेक एमएमएस वायरल हुआ था, जिसका ट्रामा मैंने काफी दिनों तक झेला था, यहां तक कि आज भी वो घाव मुझे दर्द देता है।'
'चंद मिनटों का एंटरटेनमेंट जीवनभर का दर्द बना जाता है' (19 Minute Viral Clip Row)
'लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि उनके एक्शन किसी की जिंदगी पर कितना गहरा असर डालते हैं, बिना कोई सच जाने वो वायरल चीजों पर भरोसा कर लेते हैं, आपके लिए तो ये चंद मिनटों का एंटरटेनमेंट होता है लेकिन हमारे लिए ये पीड़ा बन जाता है, आज पायल गेमिंग के साथ भी ऐसा ही देखकर वे दर्दनाक यादें ताजा हो गई हैं, मैं हर दिन उस झूठ की सजा भुगत रही हूं जो मैंने कभी किया ही नहीं।'

अंजलि का भी एक फेक एडल्ट वीडियो वायरल हुआ
गौरतलब है कि 2022 में अंजलि का भी एक फेक एडल्ट वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी, तब उन्होंने इन दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया था कि 'वीडियो को मॉर्फ किया गया है और उनके नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग किया गया है।'

कौन हैं अंजलि अरोड़ा?
सोशल मीडिया की दुनिया में रातों-रात पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा एक चर्चित नाम हैं। इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोकप्रिय हुईं अंजलि को लोग 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से जानते हैं। उन्हें कंटेंट क्रिएशन और रियलिटी शो 'लॉकअप' में आने से बहुत ज़्यादा फेम मिला, जहां वह सेकंड रनर-अप थीं। 3 नवंबर, 1999 को जन्मीं अंजलि 'टेम्पररी प्यार' और 'आशिक पुराना' जैसे कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोरे (19 Minute Viral Clip Row)
अंजलि अरोड़ा बंगाली गाने 'कच्चा बादाम' पर बनाए गए अपने डांस रील्स की वजह से काफी फेमस हुईं। उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोरे और देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी और ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज तक के रास्ते खुल गए, आज वो लाखों रु अपने रील्स से कमाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications