दुर्ग में फला तीन मुखी रुद्राक्ष, जिसे देखने लोगों की लग रही भीड़, महतो परिवार बोला नहीं करेंगे व्यापार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महतो परिवार के घर रुद्राक्ष के पेड़ पर अब फल लगने लगा है। जिसे देखने दुर-दुर से लोग पहुंच रहें हैं,

rudraksh

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक परिवार के घर लगा रुद्राक्ष के पेड़ पर अब फल लगने लगा है। जिसे देखकर महतो परिवार खुशी से झूम उठे, आसपास के लोगों को जब इसका पता लगा तो इसे देखने लोगों की भीड़ घर में लगने लगी। यह रुद्राक्ष तीन मुखी बताया जा रहा है। वहीं परिवार के अनुसार पौधे में 15 साल बाद फल देखने को मिला है।

rudraksh durg

बागवानी का शौक रखते हैं रामाधार महतो
दरअसल दुर्ग के बोरसी क्षेत्र में रहने वाले रामाधार महतो बागवानी शौकीन थे, वे पेड़ पौधों को बच्चे की तरह देखभाल करते थे। धीरे धीरे उनका यह शौक व्यवसाय में बदल गया जिसके उन्होंने घर में एक बड़ी नर्सरी शुरू की उस नर्सरी में वो सैकड़ों प्रजाति के फूल और पौधे बेचने का काम करते हैं। लेकिन अब उनका यह काम उनका बेटे अजय महतो संभालते है। अजय ने बताया कि उनके पिता ने 15-16 साल पहले दूसरे राज्य से रुद्राक्ष का पौधा मंगाया था। लेकिन वह नहीं फल रहा था।

नहीं बेचेंगे रुद्राक्ष, जरूरतमंद को निशुल्क में देंगे
अजय ने बताया कि यह फल दूसरी बार लगा है पहली बार में कम फल लगा था। लेकिन इस बार अधिक संख्या में फल लगे हैं। अजय के अनुसार वे इसका व्यवसाय नहीं करेंगे। जिन्हें आवश्यकता होगी उन्हें वे निशुल्क देंगे। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में कई रुद्राक्ष के पौधे लगे लेकिन फल देने वाला पहला पेड़ उनके यहां का है। उनका दावा है कि यह रुद्राक्ष तीन मुखी है। इससे पहले फले रुद्राक्ष को अजय की दादी ने माला बनवाकर एक संत को दान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+