छत्तीसगढ़ः दुर्ग जिले में 5 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, DM ने दी जानकारी

दुर्ग, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग जिला कोरोना से ज्यादा प्रभावित है, जिसके चलते लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया है। जिले के डीएम सर्वेश्वर भूरे ने कहा कि दुर्ग में और पांच दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि बीते सोमवार को दुर्ग में कोरोना के 1591 नए मरीज मिले और 11 लोगों की जान चली गई। दुर्ग में अब कोरोना के 17,878 एक्टिव मरीज हैं।

lockdown extend for more five days due to increase of corona patient

Recommended Video

    Coronavirus: Gujarat में बुरा हाल, Ahemdabad में एंबुलेंस में इंतजार कर रहे मरीज | वनइंडिया हिंदी

    वहीं रायपुर के वहीं रायपुर के अंबेडकर अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो अस्पताल के उस हिस्से का है जहां कोविड संक्रमित मृतकों के शव रखे जा रहे हैं। वीडियो के मुताबिक शवों को रखने के लिए फ्रीजर में जगह नहीं है। इसी मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मरीजों की देखभाल करना है, हम अन्य व्यवस्था नहीं कर सकते। मैंने इसके बारे में जिला प्रशासन से बात की। शवों को रखने के लिए और इंतजाम किए गए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह एक आलोचनात्मक स्थिति है। मामलों में उछाल है, कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अनुपात भी बढ़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि केंद्र सरकार की तरफ से जानबूझकर खराब वेंटिलेटर भेजे गए हैं। लेकिन कुछ वेंटिलेटर अभी भी काम नहीं कर रहे हैं।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब कोरोना भयावह होता जा रहा है। बीते सोमवार की रात तक 13 हजार 576 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके चलते प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 98 हजार 856 हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 107 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को राज्य में 45 हजार 997 सैंपल जांचे गए। बीते सप्ताह हुई करीब 25 लोगों की मौत की जानकारी सोमवार को सरकार को मिली। प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 5031 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+