केरल के विधायकों ने देखा BSP में पिघलता लोहा, भिलाई की स्वच्छता को सराहा, मैत्रीबाग का किया भ्रमण

दुर्ग, 20 सितम्बर। भिलाई इस्पात संयंत्र एशिया के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रो की सूची में शुमार है। 11 बार पीएम ट्रॉफी लेने वाला Bhilai Steel Plant प्रोडक्शन के मामले मे भी अग्रणी है। जिसके कारण इसे देखने अन्य राज्यों के लोग पहुंचते हैं। आज केरल के 15 विधायकों का दल तीन दिवसीय दौरे पर भिलाई पहुंचा है। केरल से आए विधायकों का दल बीएसपी में लाइव प्रोडक्शन देखकर रोमांचित हुआ। इसके साथ ही विधायकों ने मैत्री बाग का भ्रमण भी किया।

भिलाई होटल में की जा रही मेहमान नवाजी

भिलाई होटल में की जा रही मेहमान नवाजी

मंगलवार को केरल के 15 विधायको का दल भिलाई पहुंचा है। इस दौरान बीएसपी जनसंपर्क के अफसरों ने इनका स्वागत किया। इन सभी विधायकों को भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई होटल में ठहराया गया है। जिसका संचालन इंडियन कॉफी हाउस द्वारा किया जा रहा है। अपने भिलाई विजिट में पहुंचे इन विधायकों ने आते ही पहले भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया और यहां का प्रोडक्शन देखा।

बीएसपी में पिघलता लोहा देख रोमांचित हुए विधायक

बीएसपी में पिघलता लोहा देख रोमांचित हुए विधायक

केरल से आए 15 विधायक आज सुबह 10 बजे संयंत्र भ्रमण पर निकले। यहां से विधायकों का दज संयंत्र के भीतर पहुंचा और लगभग संयंत्र के सभी विभागों में पहुंचा। इस दौरान ब्लास्ट फर्नेस 8 से निकलने वाले पिघलते लोहे को देखकर विधायक रोमांचित हुए। विधायकों ने दल ने ब्लास्ट फर्नेश, रेल मिल, प्लेट मिल, ऑक्सीजन प्लांट, बार एंड रॉड मिल, मर्चेंट मिल, का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्होंने पिघले लोहे से रेल की पटरी बनने का लाइव प्रोडक्शन भी देखा। इस दौरान इन विधायकों ने रेल व प्लेट , ब्लूम बनते भी देखा।

मैत्री बाग में सुनी सफेद बाघ की दहाड़

मैत्री बाग में सुनी सफेद बाघ की दहाड़

केरल से पहुंचे विधायक इसके बाद मैत्री बाग भी पहुंचे। मैत्री बाग में स्थित चिडिया घर भी देखा। यहां उपस्थित मैत्रीबाग पर प्रभारी ने विधायकों को देश भर में मशहूर मैत्री बाग का सफेद बाघ दिखाया। इसके अलावा सफेद बाघ, हिरण बारह सिंघा,बंगाल टाइगर, क्रोकोडाइल, देखा। इसके साथ ही उन्होंने, म्यूजिकल फाउंटेन का भी आनन्द लिया।

जितना सुना था उससे बढ़कर पाया- विधायक

जितना सुना था उससे बढ़कर पाया- विधायक

Bhilai Steel Plant के भ्रमण के बाद विधायको ने कहा कि संयंत्र में लाइव प्रोडक्शन को देखना अपने आप में रोमांचित करने वाला था। विधायकों ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के बारे में जितना सुना था उससे कहीं ज्यादा पाया। देश भर में सरपट दौड़ने वाली ट्रेनों की पटरियों का निर्माण देखना अलग अनुभव रहा। भिलाई में स्वच्छता पर अच्छा काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+