कवर्धा : खेत में रोपा लगाकर लौट रही थी दादी और पोती, अचानक बढ़ा नदी का पानी, झाड़ियों में फंसा मिला शव
कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में बारिश में उफनती नदी पार करने के दौरान दादी और पोती की बाढ़ में बहने से मौत हो गई. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। दादी का शव झाड़ियों इन फंसा हुआ मिला।
कवर्धा, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. प्रशासन लगातार लोगों को नदी, नाले, जलाशयों से दूर रहने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में बारिश में उफनती नदी पार करने के दौरान दादी और पोती की बाढ़ में बहने से मौत हो गई. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। दादी का शव झाड़ियों इन फंसा हुआ मिला।

खेत में रोपा लगाकर लौट रहे थे दोनो
बोड़ला थाना क्षेत्र के मूढ़घुसरी गांव की घटना है. शनिवार शाम सागौना बाई अपनी 5 साल की पोती ज्ञानेश्वरी के साथ खेत में रोपा लगाकर लौट रहे थे। गांव के शुरुआत में ही एक नदी पड़ता है जिसे दोनों हाथ पैर साफ कर रहे थे। इसी दौरान नदी में पानी का स्तर बढ़ गया. जिससे दोनों बह गए। आसपास मौजूद लोगों के जरिए इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची। नदी में काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद से परिजनों का बुरा है। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है
दूसरे दिन झाड़ियों में फंसा मिला शव
आसपास के ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले की डीआरएफ टीम को बुलाया। जिसके बाद नदी में दोनों की तलाश शुरु की गई। रात में अंधेरा होने के कारण दोनों का कुछ पता नहीं चला. दूसरे दिन रविवार सुबह जब फिर से रेस्क्यू शुरु हुआ तो दादी और पोती की लाश नदी में झाड़ियों में फंसी मिली. पुलिस ने दोनों का शव नदी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बोड़ला थाना प्रभारी सतेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार देर शाम दोनो खेत में रोपा लगाकर लौट रहे थे नदी पार करने के दौरान दादी और पोती बाढ़ में बह गई थी। पुलिस की टीम ने रात दोनों की तलाश की। लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह दोनों की लाश बरामद हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।
तीन दिनो में चार लोगों की मौत
दो दिन पहले ही कुकदूर थाना क्षेत्र के वनांचल गांव डेंगूरजाम के तालाब में नहाने गए दो सगे भाई रामा बैगा और फूल सिंह बैगा तालाब में डुबने से मौत हो गई थी, तालाब नहाने गए दोनो भाई देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई. सूचना के बाद कुकदूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से तालाब में बच्चों की तलाशी शुरू की गई. दोनों का शव बरामद किया गया.












Click it and Unblock the Notifications