Durg: कुम्हारी हत्याकांड मामले में आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द करेगी खुलासा, तीन संदिग्ध हिरासत में

दुर्ग, 30 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चार लोगों की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस बहुत जल्द ही खुलासा करेगी। पुलिस को छानबीन में कई ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जिससे आरोपी की पहचान की जा सकती हैं। कुम्हारी के अकोला में 29 सितम्बर को एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें से एक मृतक भोलानाथ यादव का छोटा भाई है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

durg police

मृतक के भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुम्हारी हत्याकांड के सभी सबूत इकठ्ठे कर लिए हैं। जिसके आधार पर मृतक भोलानाथ यादव के भाई ढोलेश्वर यादव व और उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर तीनों को पकड़ा गया है। तीनों संदेहियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। तीनों संदिग्ध के पास से खून से सने हुए कपड़े मिले है।

kumhari

मृतक और संदिग्धों का पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद के मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही मृतकों और तीनों संदेहियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की गई है। ढोलेश्वर यादव के घर से मिले कपड़े में मिले ब्लड की जांच भी करवाई गई है।खास बात यह है कि इस घटना में मृतक का भाई भी शामिल था। यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद का बताया जा रहा है। जिसके लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

kumhari murder

दुर्ग पुलिस जल्द करेगी मामले का खुलासा
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए भी बरामद किया गया है। पैसे मृतक के पास इतने पैसे कहाँ से आए ये खुलासा होना बाकी है। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। शनिवार को आईजी बीएन मीणा इसका खुलासा कर सकते हैं।

CG: DURG के कुम्हारी में पति पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या, मौके पर पहुंची फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम
रात में खाना लेकर बाड़ी आया था मृतक का छोटा भाई
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का छोटा भाई रात में 8 बजे खाना लेकर आया था। सभी ने खाना खाया था। जिसके बाद रात में करीब 84 मिनट तक पत्नी नैना अपने बहन से बाते करने की जानकारी मिली है। दुर्ग एसपी के अनुआर पहले भोलेनाथ यादव की हत्या की गई। इसके बाद उसकी पत्नी की हत्या हुई है। दोनों बच्चों मुक्ता और प्रमोद ने हत्या करते हुए हत्यारों को देख लिया होगा। इसलिए उन दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। टंगिया से दोनों बच्चों को भी मार डाला। पुलिस जल्द इस मामले खुलासा करने वाली है।

गुरुवार को मिली थी 4 लोगों की लाश

आपको बता दें कि कुम्हारी से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कपसदा में पूनाराम टंडन की बाड़ी में 34 वर्षीय भोलानाथ यादव, पत्नी नैना यादव (30 वर्ष) व 7 और 12 साल के दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+