Durg: जिसने दिया सहारा, उसके ही बच्चे को किया किडनैप, फिरौती मांगकर फंस गया बदमाश
दुर्ग, 27 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीते दिनों 4 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र से अपहरण किये गए इस 4 साल के बच्चे को पुलिस ने रायपुर से बरामद कर लिया है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। आरोपी 1 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। अपहरण करने वाला बच्चे की पिता की धुमाल पार्टी में ही काम करता था।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि खुर्सीपार जोन 2 निवासी अब्दुल हाफिज ने कुछ दिन पहले अपने 4 साल के बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके भाई का पावर हाउस भिलाई में धुमाल पार्टी की दुकान भी है। सोमेश पटेल उर्फ बाबा नाम का युवक बेरोजगार था। उसकी स्थिति को देखकर उसके भाई ने तीन महीने पहले ही 5 हजार रुपए महीने पर उसे काम दे दिया। तीन महीने में ही वह पूरे परिवार से घुल मिल गया कि घर आने जाने लगा।

आरोपी ने इस तरह की अपहरण की प्लानिंग
दरअसल सोमवार को काम के लिए निकला सोमेश दुकान न जाकर सीधे घर पहुंच गया और वहां बाहर खेल रहे उनके चार साल के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया। बच्चे को घर के सभी लोग तलाशने लगे, तभी आरोपी ने अब्दुल हाफिज की पत्नी अलफिया खान को फोन किया और फिरौती की मांग की। उसने कहा कि बच्चा चाहिए तो एक लाख रुपए दो नहीं तो वो उसे जान से मार देगा। जिसके बाद फिरौती के लिए दुबारा फोन किया ।
पुलिस की प्लानिंग से सकुशल बरामद किया गया बच्चा
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पिता की शिकायत मिलते ही एंटीक्राइम और खुर्सीपार पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई। टीम ने सभी सिटीवी फुटेज खंगाले, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड जिले से बाहर रहने वाले स्थानों पर चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए। आरोपी ने फिरौती के लिए फोन लगाया तो इस दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का लोकेशन को ट्रेस कर लिया। जिससे पुलिस ने उसका लोकेशन उसके घर का पता मिल गया। तुरंत पुलिस की टीम आरोपी के मकान उरला पहुंची और छापेमारी की। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने वहां से सकुशल अपहृत बच्चे को अपने कब्जे में लिया।
Durg Collector: गुटखा खाकर दीवारों पर गंदगी करने वाले सुधर जाएं, अब कोटपा के तहत होगी कार्रवाई
उरला से सोमेश को किया गया गिरफ्तार
पीड़ित पिता की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी बाबा उर्फ सोमेश पटेल के ठिकाने तक पहुंची। कुछ समय बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर टाटीबंद से उरला जाने वाले रास्ते में स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने जैसे ही परिजनों को फिरौती के लिए फोन किया।












Click it and Unblock the Notifications