पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गृहमंत्री पर लगाये आरोप, रामविचार नेताम को बताया सीएम चेहरा, फिर बयान से पलटे

पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर और रामविचार नेताम, के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय सभाओं का दौर शुरू हो चुका है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आज सभा का आयोजन किया।

cg bjp

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज से विधनासभा स्तरीय सभाओं की शुरुआत भाजपा ने की है। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और रामविचार नेताम ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रिसाली में आयोजित सभा के माध्यम से राज्य सरकार पर हमला बोला। भाजपा ने अपने तय कार्यक्रम के तहत आज दुर्ग जिले के रिसाली में कांग्रेस हटाओ, छत्तीसगढ़ बचाव अभियान की शुरुआत की।

AJAY CHANDRAKAR
पूर्व मंत्री ने गृह मंत्री पर साधा निशाना
अजय चंद्राकर अपनी बेबाक अंदाज के लिए प्रदेश की राजनीति में जाने जाते है। हर बार वे अपने बयानों को लेकर विवाद में रहे हैं। रिसाली की इस सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कार्यक्रम भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए है। लेकिन इससे पहले गृह मंत्री साहू को हटाना है और दुर्ग बचाना है। चन्द्राकर ने आरोप लगाए हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। खुलेआम अवैध धंधे संचालित हो रहें हैं। महादेव सट्टा चल रहा है। अवैध शराब बिक रही है। अवैध रेत खनन हो रहा है। इसलिए ऐसे मंत्री को ही हटाने की जरूरत है।
RAMVICHAR NETAM
रामविचार नेताम को बताया सीएम चेहरा
इस कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए अजय चंद्राकर ने खुले मंच से कहा कि 11 महीने बाद रामविचार नेताम मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। हम उस महिला को IAS आवर्ड कर देंगे। दरअसल यह बात उन्होंने एक महिला एडीएम अधिकारी को लेकर कही। अजय चंद्राकर ने कहा कि एक महिला एडीएम मेडिकल कॉलेज का मूल्यांकन कर कर रहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वो यह बता दे कि एक टेस्ला एमआरआई मशीन है की कीमत क्या है। तो 11 महीने बाद रामविचार नेताम मुख्य मंत्री बनने वाले हैं, वो उसे आईएएस प्रमोट कर देंगे।

यह भी पढे़ं,, CG BJP: प्रदेश प्रभारी माथुर का टास्क पूरा करने में जुटे BJP नेता, अब विधनासभा स्तर पर होगी सभाएं

अपने बयान से पलटे अजय चन्द्राकर
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मंच से मजाकिया अंदाज में रामविचार नेताम को सीएम चेहरा बताया लेकिन बाद में वे अपने बयान से ही पलट गए। उन्होंने की मैंने तो सिर्फ सरकार बनने के बाद मंत्री बनाये जाने की अगले चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा रामविचार नेताम होंगे तो उन्होंने कहा कि मैने यह बात बोली ही नहीं है। अपने भाषण के दौरान अजय चंद्राकर ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर भी निशाना साधा।

पूर्व मंत्रियों ने सरकार को घेरा, रमशीला बोली फिर मिलेगा आशीर्वाद
इस कार्यक्रम के प्रभारी और मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, अजय चंद्रकार और दुर्ग ग्रामीण की पूर्व विधायक रमशीला साहू मौजुद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश के पूर्व मंत्रियों ने भी सरकार पर हमला बोला। राम विचार नेताम ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ गोबर युक्त हो गया है। लोग गौ मूत्र भरकर ले जा रहे हैं। इस सरकार को वहीं काम दिखा रहा है, जहां भ्रष्टाचार की संभावना है। रमशीला साहू ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और फिर से भाजपा शासन में योजनाओं का विस्तार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+