CG BJP: प्रदेश प्रभारी माथुर का टास्क पूरा करने में जुटे BJP नेता, अब विधनासभा स्तर पर होगी सभाएं
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता मिशन 2023 की तैयारी में जुट चुके हैं। अब विधानसभा स्तर पर भारतीय जनता पार्टी सभाएं आयोजित करने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर फिर से वापसी करने के लिए अब कमर कस चुकी है। कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी नेताओं को कुछ नए टास्क दिए थे। जिसे पूरा करने में अब प्रदेश संगठन के साथ-साथ पूर्व मंत्री विधायक जुट गए हैं। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा स्तर पर सभाएं करने जा रही है।

पहली बार विधानसभा को बनाई इकाई
साल 2018 के परिणाम के बाद विपक्ष में बैठी भाजपा अब फिर से सक्रिय हो चुकी है। भाजपा प्रदेश संगठन के रणनीति के अनुसार अब जिला स्तर पर योजनाएं नहीं बनाई जाएगी, बल्कि अब सभी रणनीतियां विधानसभा व लोकसभा स्तर पर तैयार होंगी। जिससे स्थानीय मुद्दों पर प्रमुखता से स्थानीय कांग्रेस विधायक और जनप्रतिनिधि को घेरा जा सके। इसके लिए भाजपा 14 से 25 दिसम्बर तक दुर्ग लोकसभा के सभी 9 विधानसभाओं में इन सभाओं का आयोजन करेगी।

इन बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी
इन सभाओं के लिए भाजपा प्रदेश संगठन ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, को प्रभारी बनाया है। इन सभाओं की तैयारी के लिए विधानसभा में मंडलों में बैठक का दौर शुरू हो चुका है। सभी प्रभारी कार्यकर्ताओ से सभाओं में 2 के 3 हजार की भीड़ एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंप रहें हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुसार इन सभाओं में राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाने का काम बीजेपी नेता करेंगे।

कार्यकर्ताओं के घर में प्रवास करेंगे पूर्व मंत्री
मिशन 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नई रणनीति तैयार की है जिसके तहत अब पूर्व मंत्री स्तर नेताओ को कार्यकर्ता से सीधा संवाद करना होगा। छोटे से छोटे कार्यकर्ता के विचार और विषयों को समझना होगा। क्योंकि अब बीजेपी अपनी पूर्व गलती को दोहराने के मूड में नहीं है, पिछली बार कई विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उपेक्षा का आरोप भी स्थानीय नेताओं पर लगाया था। इस बार पूर्व मंत्रियों और वरिष्ट नेता स्थानीय कार्यकर्ताओ को चुनाव के लिए उनके घर पर रात्रि प्रवास कर प्रेरित करेंगे। उस क्षेत्र का पूरा विवरण लेंगे। इस कार्यक्रम को लोकसभा प्रवास के नाम दिया गया है।

14 से 25 दिसम्बर तक होगा सभाओं का आयोजन
राज्य सरकार को घेरने के लिए जिले के प्रभारी पुरन्दर मिश्रा ने तारिखों की जानकारी देते हुए दुर्ग जिला कार्यालय में हुए बैठक में बताया कि 14 दिसम्बर से सभाओं की शुरुआत होगी। जिसमें 14 को दुर्ग ग्रामीण, 15 को अहिवारा, 16 को साजा, 17 को भिलाई नगर, 17 को भिलाईनगर, 19 को वैशाली नगर , 20 को दुर्ग शहर, 21 को नवागढ़, 22 को बेमेतरा, 23 को पाटन में सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस साल भाजपा ने किए दो बड़े प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में साल 2023 के दिसम्बर माह में चुनाव होने हैं। इसके लिए बीजेपी नेता अब अपनी जमीनी तैयारी में जुट गए हैं। तीन साल से हासिये पर रही बीजेपी ने इस साल इससे पहले दो बड़े प्रदर्शन किये हैं। जिनमे रायपुर में भाजयुमों ने रोजगार दो या गद्दी छोड़ो अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के माध्यम से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पर प्रदर्शन किया गया। इन सभाओं में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।









Click it and Unblock the Notifications