CM Bhupesh ने स्व पंथराम वर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा, मैं सौभाग्यशाली जो उनका सानिध्य मिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम मटंग पहुंचे। जहां उन्होंने सार्वभौमिक उत्थान के लिए सर्वोदय आंदोलन से जुड़े, अविभाजित मध्य प्रदेश में भूदान बोर्ड के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पंथराम वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में स्व पंथराम वर्मा की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर नमन किया।

CM Bhupesh Patan

उनका सानिध्य मुझे मिला मैं बहुत सौभाग्यशाली
इसके बाद सीएम भूपेश बघेल स्वर्गीय पंथराम वर्मा के निवास स्थल पर पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने फिर ग्रामीण जनों और जनप्रतिनिधि जनों से भेंट की और अपने बाल्यकाल के अनुभव को साझा किया, उन्होंने बताया कि मैं वह उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक हूं, जिसे स्वर्गीय पंथराम वर्मा जैसे विद्वान और सरल स्वभाव वाले व्यक्ति का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वर्गीय पंथराम वर्मा भी अपना अनुभव उनके साथ साझा किया करते थे।

bhupesh bghel panth ram

पिता के कंधों पर बैठकर महात्मा गांधी जी को देखा था
उन्होंने पंथ वर्मा जी जीवन से जुड़ी समृतियों को याद करते हुए बताया कि दुर्ग के इंदिरा मार्केट मे जब महात्मा गांधी जी उपस्थित हुए थे उसका स्मरण उन्होंने साझा किया था। उन्होंने बताया था कि किस प्रकार अपने पिताजी के कंधों में बैठकर गांधी जी का दर्शन उन्होंने किया। जो कि उनके लिए बहुत ही अविस्मरणीय पल था। उन्होंने स्वर्गीय वर्मा को एक लेखक, गांधीवादी, किसी भी पद की लालसा ना रखने वाले व्यक्ति और सर्वोदय आंदोलन का एक प्रमुख स्तंभ बताया।

गांधी जी के आदर्शों पर चले, खादी से रहा प्रेम
बापू के नाम से लोकप्रिय हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को धारण करने वाले स्वर्गीय पंथराम वर्मा जी का जीवन सत्य, अहिंसा और गांधी जी के सपनों के भारत के लिए समर्पित किया था। इसके साथ-साथ उन्हें विनोबा भावे जी के विचारों और खादी से भी प्रेम था। उनके लेख के शीर्षक "चरखे से कातता हूं सूत" की पंक्तियां जीवन भर ढकता आ रहा खादी से तन, गर मरूं भी तो नसीब हो खादी का कफन... ' उनकी लेखन कला का प्रमाण हैं।

17 प्रतिशत नमी का किसान भाई रखें ध्यान: सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ग्राम मटंग में ग्राम पंचायत भवन, समुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने किसानो को कहा कि छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत की जा रही है किसान भाई केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत नमी का विशेष ध्यान रखें जिनसे उन्हें धान बेचने में असुविधा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+