सीएम भूपेश ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर कसा तंज, कहा मीडिया कवरेज के लिए अपना रहे हथकंडे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधनासभा क्षेत्र पाटन के ग्राम जमराव गांव में गुरु घासीराम जयंती में शामिल हुए। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर तंज कसा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन। पहुंचे। जहां वे ग्राम जमराव में आयोजित घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। सीएम ने यहां समाज को सम्बोधित किया। और जयंती पर्व की बधाई दी। इस बीच मुख्यमंत्री ने भाजपा की विधानसभा स्तरीय सभाओं में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा दिए जा रहे, बयानों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वे अजय चंद्राकर के प्रति सहानभूति रखते हैं।

चन्द्राकर के प्रति रखता हूँ सहानभूति: सीएम
ग्राम जमराव के कार्यक्रम में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए कहा, कि वे अजय चंद्राकर के लिए सहानभूति रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय चंद्राकर विधानसभा में चिल्लाते हैं, कितने हथकंडे अपनाते हैं लेकिन उनकी पार्टी न तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष बना रही और न ही प्रदेश अध्यक्ष। इसलिए अब दुर्ग जिले में घूम रहे हैं। और मीडिया कवरेज पाने के लिए कई हथकंडे अपना रहें हैं।
बस्तर में लोग सुरक्षित वे दुर्ग में हेलमेट पहन रहें हैं: सीएम
मुख्यमन्त्री ने अजय चंद्राकर के हेलमेट पहनकर दुर्ग की छत्तीसगढ़ बचाओ सभा में पहुंचने पर कहा कि आज दुर्ग में घूम घूम कर सभा कर रहें हैं। उनकी सभाओं में न तो लोगो की भीड़ होती है। न ही मीडिया कवरेज मिल रहा है। इसलिए अजय चंद्राकर को झूठे हथकंडे अपनाना पड़ रह है। आज दुर्ग में वे हेलमेट पहने रहें हैं। उनके समय में बस्तर जाने से लोग घबराते थे। आज वहां लोग आराम से आते जाते हैं।
यह भी पढ़ें,,वैशाली नगर में भाजपा की सभा पर पथराव, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, कांग्रेस पर लगाया आरोप
भाजपा की सभा में पथराव की घटना
दरअसल कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर इन दिनों दुर्ग में छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सभाओं में राज्य सरकार को घेरने में लगे हैं। वैशाली नगर विधानसभा में सभा के दौरान पथराव की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अजय चंद्राकर दुर्ग की सभा में विरोध स्वरूप हेलमेट पहनकर पहुँचे थे। जिसे सीएम ने झूठा हथकंडा बताया। वहीं चन्द्राकर ने दुर्ग पुलिस पर भी सिर्फ वीआईपी ड्यूटी करने का आरोप लगया। जिसके कारण जिले में अपराध बढ़ रहा है। इस आरोप पर सीएम ने जवाब दिया कि प्रदेश में अमन चैन है। जहां अपराध होता है उसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस कार्रवाई करती है।
घासीदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे सीएम
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बाते अपने विधानसभा क्षेत्र के जमराव में गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने पहुँचे हुये थे। यहाँ आयोजन में समाज को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास जी के प्रेरणाओं के अनुसार राज्य सरकार सभी वर्ग के लिए समान योजनाएं बना रही है। जिसका लाभ प्रदेश के किसानों, युवाओं, व्यापारियों,उद्योगों सबको मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications