CM Bhupesh ने राजीव भवन की रखी नींव, BJP पर बोला हमला, कहा, देश में नफरत फैलाने की हो रही कोशिश
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में आज भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन की आधार शिला रखी। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल और प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को राधिका नगर की जमीन का पट्टा सौंपा। सीएम ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भिलाई जिला बनाने के दिल्ली तक संघर्ष करना पड़ा था।

आज के युवाओं को महान विभूतियों को पढ़ने की जरूरत
सीएम भूपेश ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि आज के नौजवान युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी को पढ़ना चाहिए। पंडित जवाहर नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों के योगदान को पढ़ना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए पूरा जीवन समर्पण कर दिया। अंग्रेजी हुकुमत और विदेशी ताकतों को उखाड़ फेंकने में जो योगदान दिया है। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन जिन्होने आंदोलन को फेल करने के लिए काम किया। मुखबिरी की, वजीफा लिया और माफी मांगी। उसका आज भाजपा आरएसएस के लोगों द्वारा महिमा मंडित किया जा रहा है। यह उचित नहीं है।

देश में नफरत फैलाने की हो रही कोशिश: सीएम
नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि हमारे पुरुखों ने विभिन्न भाषा, भाषी के साथ एकजुट होकर रहने का संदेश दिया है, उस पर अमल करने की। यही हमारा हिन्दुस्तान है, जहां विभिन्न जाति और धर्म को मानने वाले और भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं।आज देश में नफरत और वैमनस्यता का माहौल बनाया जा रहा है। इसे भूलाकर देश में महंगाई, भूखमरी और बेरोजगारी की समस्या है। इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। यही बात जयपुर की चिंतन शिविर में हुई थी। इसी के तहत सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया है और यात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जहां भी जा रही है।
यह भी पढ़ें,,,2022-11-15 Bhent Mulakat: सीएम भूपेश ने कहा, हमारे पास 9500 फैक्ट्रियां, जहां बनता है वर्मी कम्पोस्ट
जिलाध्यक्ष को सौंपा पट्टा, RSS के लोग कर रहे आलोचना
मुख्यमंत्री ने जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को जमीन का पट्टा सौंपते हुए कहा कि भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी बनाना, अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। इसके लिए दिल्ली तक संघर्ष करना पड़ा है और आज जिला कांग्रेस कमेटी के लिए दोहरी खुशी का दिन है। जिन्होंने बीएसपी की आधारशिला रखी उनके जन्म दिन पर जिला कांग्रेस कमेटी को 10 हजार वर्गफीट जमीन का पट़्टा मिला है। साथ ही राजीव भवन की आधार शिला रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू का भिलाई से गहरा लगाव रहा है। नेहरू की औधोगिकीकरण नीति और सोच का परिणाम है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई। जहां लाखों परिवार आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। यह पंडित नेहरू के सोच का परिणाम है कि लोगों को राेजगार दिया। इसके बावजूद भाजपा और आरएसएस के लोग नेहरू की आलोचना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications