Bhent Mulakat: सीएम भूपेश ने कहा, हमारे पास 9500 फैक्ट्रियां, जहां बनता है वर्मी कम्पोस्ट
Bhent Mulakat डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनचौपाल लगाई। अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत अर्जुनी पहुंचे सीएम ने आम जनता से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। अपने मुखिया की एक झलक पाने उनसे अपनी समस्याएं बतलाने बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम अर्जुनी पहुंचे थे। सीएम ने अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की, इस दौरान विधायक दलेश्वर साहू , खुज्जी, विधायक छन्नी साहू भी उपस्थित रहे।

सीएम ने की अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा
डोंगरगांव के ग्राम अर्जुनी पहुंचे मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने अर्जुनी में कॉलेज खोलने की मांग की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में कॉलेज खोलने की घोषणा की। ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की। इसके अलावा तुमड़ीबोड़-सूखानाला बैराज सिंचाई परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति, डोंगरगांव में माटीकला, शिल्पकला के लिए ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना। इसके अलावा उन्होंने लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के साथ ही वहां स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की भी घोषणा की है। इसके अलावा ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, खुटा जलाशय निर्माण और जामरी डायवर्सन क्रमांक 2 की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने भी दी है। इसके अलावा माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा भी की है।
यह भी पढ़ें... Bhent Mulakat: सीएम भूपेश ने डोंगरगांव में लगाई जनचौपाल, LB नगर बनेगा नगर पंचायत
हमारे पास 9500 फैक्ट्रियां जहां बनता है वर्मी कम्पोस्ट
ग्राम अर्जुनी पहुंचे सीएम का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए गांव-गांव में गौठान बनाए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारे पास 9500 फैक्ट्रियां है जहां हम देश की सबसे अच्छे उर्वरक वर्मी कमपोस्ट का उत्पादन करते है। गायों से मिलने वाले गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर उसे खेतों में खाद की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा। जैविक खाद से फसल के सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। उन्होंने पैरा दान करने की अपील की।

किसान के घर पारम्परिक व्यंजनों का चखा स्वाद
ग्राम अर्जुनी पहुंचे सीएम भूपेश ने हल्बा आदिवासी किसान दिलीप धनपाल के घर भोजन किया। जहां किसान ने उन्हें आत्मीय भाव से भोजन कराया, किसान के परिवार ने सीएम को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों में ठेठरी, खुरमी, चीला, टमाटर चटनी, गुगुला भजिया, जिमीकांदा, मुनगा की सब्जी परोसा। जिसके बाद ग्राम अर्जुनी में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले डोंगरगढ़ हैलीपैड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय विधायक दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी छन्नी साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से शुरू की गई मोबाइल जनसेवा वाहन का उद्घाटन किया। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा गांवों में शिविर लगाकर कम्प्यूटराइज नेत्र जांच, रक्त जांच, जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से ब्लड बैंक के लिए रक्त इकठ्ठा करने का काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications