सीएम भूपेश ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा हां हम रेवड़ियां बांट रहे हैं, भाजपा प्रभारी अब फिर हंटर लगाएंगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के ग्राम करसा पहुंचे थे। जहां किसान सम्मेलन में सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

दुर्ग, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ में आज गोधन या योजना का विस्तार करते हुए गौमूत्र की खरीदी की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम की शुरआत करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के ग्राम करसा पहुंचे थे। जहां किसान सम्मेलन में सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब सदन में तो दिया ही लेकिन सदन के बाहर भी भाजपा नेताओं पर आक्रामक प्रहार कर रहे हैं।

cm-D purndeshvri

सीएम ने कहा हां हम रेवड़ियाँ बांट रहें हैं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कहा कि विपक्ष के विधायक हमें कह रहे थे कि रेवड़ियां बांट रहे हो, लेकिन क्या किसानों का धान 2500 रुपए में खरीदना, लोगों को बिजली बिल हाफ देना, किसानों का कर्जा माफ करना, तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य बढ़ाना, दो रुपए किलो में गोबर खरीदना अगर रेवड़ी बांटना है, तो हां हम रेवड़ियां बांट रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर पर निशाना साधते हुए कहा।

छत्तीसगढ़ की मूल आत्मा को नही समझ पाई भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग 15 सालों में छत्तीसगढ़ की मूल आत्मा को नहीं समझ पाए। यहां की संस्कृति को सहेजने में कोई प्रयास नहीं किया। जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ की मूल विरासत समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई थी। जिसे हमने फिर से सहेजने का काम किया है। आज सीएम हाउस में हरेली, तीजा, पोला,देवारी, गोवर्धन पुजा जैसे आयोजन हो रहे हैं।

भाजपा प्रभारी पर कसा तंज
भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर कहा कि जब भी हम योजना की शुरुआत करते हैं। दुसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय नेता पहुंच जाते हैं। डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ आ रही है अब वह फिर से भाजपा नेताओं को हंटर लगाएंगी। क्योंकि विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। विधानसभा में सरकार को घेरने की पूरी कोशिश नाकाम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+