Chhattisgarh News: बेहद शातिर निकली बूढ़ी पड़ोसन , बनवाई नकली चाबी ,2 साल तक उड़ाया पैसा ,ऐसे खुला राज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के भिलाई शहर में एक बुजुर्ग महिला 2 सालों तक पाने पड़ोसी के घर से समान पार करती रही,लेकिन किसी ने शक नहीं नहीं किया।

भिलाई,10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के भिलाई शहर में एक बुजुर्ग महिला 2 सालों तक पाने पड़ोसी के घर से समान पार करती रही,लेकिन किसी ने शक नहीं नहीं किया। आइये जानते हैं ,कैसे हुआ मामले का भंडाफोड़।

2 साल तक करती रही चोरी

2 साल तक करती रही चोरी

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक बूढ़ी औरत दो सालों तक अपने पड़ोसी के घर का ताला खोलकर चोरी करती रही और किसी को कानो तक खबर नहीं पहुंची। लेकिन महिला के बढ़ते लालच ने उसका राज सबके सामने खोल दिया और उसको जेल जाना पड़ा। बूढ़ी महिला अपने पड़ोसी के घर से कैश के स्थान पर पर सोने के जेवरात पर हाथ साफ करती थी।

मंदिर गया था परिवार

मंदिर गया था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई शहर के सुपेला थाने के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र पड़ने वाली सड़क नंबर 25 श्री श्याम वाटिका में सागर मित्तल का निवास हैं।बीते रविवार दोपहर को सागर ने स्मृति नगर चौकी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करावाई। पार्थी ने पुलिस को बताया बताया कि 8 अक्टूबर को घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ राजनांदगांव में देवी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर गया हुआ था। उसके माता पिता चौहान टाउन में ही थे।

4 लाख के गहने हुए चोरी ,टूटा देखा लॉकर

4 लाख के गहने हुए चोरी ,टूटा देखा लॉकर

रात करीब 11 बजे जब सागर ने मंदिर से वापस अपने घर लौटा,तो उसने देखा कि बेडरूम की अलमारी के लॉकर टूटा हुआ था और लगभग 40 ग्राम के सोने का हार, कान का टॉप्स, 20 ग्राम की गोल्ड चेन , 5 ग्राम का गोल्ड लॉकेट, 15 ग्राम की 3 सोने की अंगूठी समेत लगभग 4 लाख रुपए के आभूषण गायब थे। चोरी की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की ,तो पाया कि पार्थी के मकान में रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला निर्मल कौर को घर के पास घूमते देखा गया था और उसी ने इस कारनामें को अंजाम दिया है।

इसलिए पकड़ी गई 60 साल की बूढ़ी औरत

इसलिए पकड़ी गई 60 साल की बूढ़ी औरत

बूढ़ी औरत निर्मल कौर ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि दो साल पहले सागर की मां ने घर से बाहर जाते वक़्त उसे घर के मुख्य दरवाजे की चाबी देती थी। आरोपी महिला ने उस चाबी की नकल तैयार कर ली। उसके बाद जब भी मित्तल परिवार घर में ताला जड़कर कहीं बाहर जाता था, तो महिला तत्काल घर के भीतर घुसकर चोरी कर लेती थी। लेकिन इस बार उसको अधिक लालच ले डूबा,इस बार महिला ने पूरा का पूरा लॉकर ही तोड़ दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और महिला पकड़ी गई।

यह भी पढ़ें Chhattisgarhiya Olympics: 60 साल की दादी ने जीता फुगड़ी खेल, सबने कहा, वाह-बढ़िया, CM भूपेश भी हुए मुरीद

यह भी पढ़ें सिर पर रखा पल्लू, साड़ी पहनकर खेली कबड्डी , Chhattisgarhia Olympic में महिलाओं का शानदार प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+