छत्तीसगढ़ः दुर्ग में एक हफ्ते के लिए लगा पूरा लॉकडाउन, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4617 नए मामले

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा आदेश दिया है। इस नए आदेश के तहत जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं बेमेतरा में अगले आदेश तक आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। दुर्ग जिले के डीएम डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अपील की है कि जिले में बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिये ये जरूरी है कि लॉकडाउन के जरिये कोरोना के असर को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।

Recommended Video

    Coronavirus: फिर लौटा सख्ती का दौर, Pune में आंशिक तो Durg में सख्त Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    chhattisgarh lockdown in durg for one week

    वहीं बेमेतरा शहर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया है। इसके साथ ही बेमेतरा, नवागढ़, बेरला, मारो और ग्राम पंचायत भेड़नी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन सभी जगहों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुल सकेंगी। बाकी सभी को खोलने पर रोक लगा दी गई है।

    प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4617 नए मामले मिले हैं। वहीं गुरुवार को 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। बीते तीन हफ्तों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। 27 मार्च को 3162 मरीज मिले थे। 30 मार्च को 3108 मरीजों की संख्या थी। लेकिन बुधवार को 4563 तक मरीजों की संख्या पहुंच गई। वहीं गुरुवार को 4617 मरीजों की संख्या थी।

    बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की सिफारिश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावित जिलों में लॉकडाउन के निर्देश दिये हैं। स्थिति की समीक्षा के बाद कलेक्टरों को इसका अंतिम फैसला करना है। दुर्ग और बेमेतरा जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी भी हो चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुटि्टयां निरस्त करने का निर्देश जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+