Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, क्योंकि अब CSPDCL देगा "धारा 135" का झटका

Chhattiagarh के Durg जिले में अब बिजली की चोरी करने वालों जोरदार झटका लग सकता है क्योंकि अब फिर से छत्तीसगढ़ पावर डिसटीब्यूशन कंपनी अपने अधिकारों का प्रयोग करने जा रही है। अब बिजली चोरी या मीटर से छेड़छाड़ करने वालों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से दुर्ग में सेमिनार का आयोजन कर संभाग के अभियंताओं को इसकी जानकारी दी गई।

इंजीनियरों को सेमिनार में अधिवक्ता ने दी जानकारी

इंजीनियरों को सेमिनार में अधिवक्ता ने दी जानकारी

दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में दो दिवसीय विधिक सेमिनार का आयोजन कर विद्युत चोरी जैसे प्रकरणों के संबंध में कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सेमिनार में संभाग के मुख्य अभियंता एस जामुलकर एवं विवरण कंपनी द्वारा अनुबंधित अधिवक्ता विजय कसार ने दुर्ग के अभियंताओं को बिजली चोरी मामलों में कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाई एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके साथ ही सेमिनार में अधिवक्ता ने अधिकारियों के सवालों और उनकी समस्याओं का भी निराकरण किया। अधिवक्ता कसार ने अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार उपयोग में आने वाली धाराओं की जानकारी भी दी।

धारा 135 तहत होगी कार्रवाई, तीन साल की सजा का प्रावधान

धारा 135 तहत होगी कार्रवाई, तीन साल की सजा का प्रावधान

दरअसल विद्युत चोरी या मीटर से छेड़छाड सबंधी मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है। इसके तहत सबंधित व्यक्ति को सजा का प्रावधान भी है। इस तरह बिजली चोरी के मामले में पहले बार आरोपी पर जुर्माना लगाया जाता है कोई दूसरी बार गिरफ्तार कर 6 से 8 गुना जुर्माना वसूल किया जाता है। लेकिन मीटर से छेड़छाड़ जैसे मामले में जुर्माने के साथ-साथ गिरफ्तारी भी की जाती है। ऐसे मामलों में संलिप्त दोषियों को तीन साल के लिए जेल भी जाना पड़ सकता है। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मुख्य अभियंता ने विद्युत चोरी के प्रकरणों पर सभी कानूनी प्रक्रियाओं का नियम अनुसार पालन करने के लिए निर्देशित किया।

बिजली चोरी के मामलों में जागरूकता की कमी सबसे बड़ा कारण

बिजली चोरी के मामलों में जागरूकता की कमी सबसे बड़ा कारण

मुख्य अभियंता एस जामुलकर के अनुसार बिजली चोरी के अधिकतर मामलों में लोगों में जागरूकता में कमी पायी जाती है। वहां बिजली चोरी के मामले ज्यादा सामने आते हैं। लेकिन अब इसकी संख्या कम हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी बिजली चोरी से दूर रहने जागरूक करने की आवश्यकता है। बिजली चोरी के मामले में कई बार दुर्घटनाएं भी सामने आती है। बिल से बचने के लिए कई बार इस प्रकार की काम करते हैं बिजली चोरी के मामलों में ही कमी आई है। लगातार मॉनिटरिंग के कारण स्थिति सुधर रही है।

फोन पे और पेटीएम से अब हो रहा बिल का भुगतान

फोन पे और पेटीएम से अब हो रहा बिल का भुगतान

इस सेमिनार में मुख्य अभियंता ने बताया कि सीएसपीडीसीएल अपने उपभोक्ताओं को अच्छी सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्हें बताया कि अब लगातार लाइन लॉस जैसी समस्याओं पर लगाम लगाया जा रहा है फील्ड पर मेंटेनेंस काम किया जा रहा है, बिजली बिल हाफ योजना का लाभ भी आम जनता को दिया जा रहा है। इसके साथ ही अब लोग फोन पर और पेटीएम जैसी ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें.. Jabalpur News: बिजली उत्पादन इकाइयों में मोबाइल लाने वाले कर्मियों की खैर नहीं, कंपनी ने लगाईं पाबंदी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+