Chhattisgarh: मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना गरीबो के लिए बनी वरदान, महंगी दवाईओं से मिला छुटकारा
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार कर रही है। जिसके तहत आम जनता को सस्ती दवा उपलब्ध कराने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत प्रत्येक जिलों में की गई है। जिसके तहत दुर्ग जिले में 12 जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित है। जिसमें से 5 नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत आते हैं। इन सस्ती दवा दुकानों से धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से लाखों लोगों को जेनेरिक दवाइयों का लाभ मिल रहा है।

जेनेरिक दवाओं में 55 प्रतिशत तक छूट,
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोरके माध्य्म से सरकार 55 प्रतिशत तक दवाओं में छूट दे रही ही। जिससे लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध हो रही है। इन जीवन रक्षके महंगी दवाओं में छूट मिलने से गरीबों को करोड़ो रूपये की बचत हो रही है। इसके साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इन दवाओं में लगभग 200 प्रकार की दवाएं शामिल है। इसके अलावा घरेलू उपयोग की दवाएं भी शामिल है। जो यहां सस्ते दामों में मिल रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लोगों को उच्च गुणवत्ता की ब्रांडेड जेनेरिक दवाई सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से सस्ती दवा योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से भिलाई में 5 स्थानों पर धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर संचालित हो रही है। यह स्टोर्स लोगो को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने का काम कर रही है।भिलाई के मदर्स मार्केट पावर हाउस, टी मार्केट सुभाष नगर, शास्त्री मार्केट, भगवा चौक कैलाश नगर, 18 नंबर रोड पर तथा सुपेला शासकीय शास्त्री अस्पताल में स्थित धन्वंतरी मेडिकल में आसानी से जेनेरिक दवाइयां उच्च गुणवत्ता की प्राप्त की जा सकती है।

एक लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ
इसी तरह दुर्ग में 2, रिसाली में 2 , अहिवारा और चरोदा में 3 धन्वंतरी मेडिकल से दवाइयां संचालित है। जहां से दवाईयां खरीद कर लाखों लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके है। अब 1 लाख 80 हजार लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दवाइयां एक करोड़ रुपए से अधिक की दवा खरीदी है। वहीं 55 प्रतिशत छूट के माध्यम से लोगों ने करोड़ों रुपए बचाए हैं। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट, हाट बाजार क्लिनिक के लिए भी धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स दवाइयां उपलब्ध करा रहा है।
यह भी पढ़ें,,, Durg Olympic Games की शुरुआत, मैराथन में कमिश्नर, मेयर ने लगाई दौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कमजोर वर्ग को मिला सस्ती दवा का सहारा
सस्ती दवा और सही स्वास्थ्य लाभ मिलने से धन्वंतरी मेडिकल की दवाइयों पर लोगों का भरोसा और विश्वास और भी बढ़ गया है, वही 55% छूट का भारी लाभ लोग उठा पा रहे हैं। भिलाई के मध्यम वर्ग, श्रमिक बस्तियों के लोगों के लिए सीएम भूपेश बघेल की यह योजना एक वरदान साबित हो रही है। महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के सतत मॉनिटरिंग से योजना का बेहतर लाभ भिलाई वासियों को मिल रहा है। महंगी दवाइयों से छुटकारा पाकर लोग उच्च गुणवत्ता युक्त ब्रांडेड जेनेरिक दवाइयों की ओर रुख कर रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications