CG: फर्जी Army ऑफिसर बनकर AC कोच में करता था सफर, कैंटीन से सामान दिलाने का देता था झांसा, जानिए पूरा मामला

अगर आप भी रोज ट्रेन में सफर करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि चलती ट्रेन में अनजान व्यक्ति से नजदीकी बढ़ाना आपको भारी पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रहने वाला एक शख्स ऐसे व्यक्ति के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गया,

दुर्ग, 14 सितम्बर। अगर आप भी रोज ट्रेन में सफर करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि चलती ट्रेन में अनजान व्यक्ति से नजदीकी बढ़ाना आपको भारी पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रहने वाला एक शख्स ऐसे व्यक्ति के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गया जो स्वयं को सेना का अधिकारी बताकर आर्मी कैंटीन से सस्ते दामो पर सामान दिलाने का झांसा देता है,और फिर फरार हो जाता है।

आर्मी कैंटीन से सामान दिलाने का देता था झांसा

आर्मी कैंटीन से सामान दिलाने का देता था झांसा

छत्तीसगढ़ में रेलवे पुलिस ने स्वयं को सेना अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले हनुमंत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति स्वयं को सेना का बड़ा अधिकारी बताता था और यात्रा कर रहे लोगों को सेना की कैंटीन से सस्ते दामों में समान दिलाने के बहाने ठगी करता था. इतना ही नहीं आरोपी सेना को तस्वीरें लिए भी घूमता रहता था। पुलिस ने इस फर्जी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है।

ठगी करने के लिए आर्मी ऑफिसर के ड्रेस का इस्तेमाल

ठगी करने के लिए आर्मी ऑफिसर के ड्रेस का इस्तेमाल

फर्जी आर्मी ऑफिसर आर्मी कैंटीन से सामान दिलाने के बहाने लोगों को अपनी बातों में फंसाता था। आर्मी के कुछ मिक्स किए हुए फोटोस दिखाकर लोगों को विश्वास दिलाता था। इतना ही नहीं यह फर्जी आर्मी ऑफिसर पूरी तरह से वेल डेकोरेटेड ऑफिसर की तरह ड्रेस में रहता था। इसने अपने ड्रेस में नौ मेडल भी लगाए हुए थे। जिसे इसने बाहर से खरीदा था।

आरोपी का इस तरह हुआ खुलासा

आरोपी का इस तरह हुआ खुलासा

दरअसल कुछ दिनों पहले जीआरपी थाने में पुलिस को मनमोहन देवांगन से शिकायत मिली थी। हनुमंत सिंह नाम का व्यक्ति जो कि खुद को आर्मी का बड़ा अधिकारी बताता है। उसने आर्मी की कैंटीन से सस्ते दर में समान दिलाने की बात कहकर, उससे 31 हजार की ठगी की है। जिस पर रेलवे जीआरपी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हनुमंत सिंह दुर्ग में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया। इस बार भी फर्जी जवान दुर्ग स्टेशन में ठगी करने के लिए शिकार की तलाश में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

AC कोच में सफर करता था आरोपी

AC कोच में सफर करता था आरोपी

दुर्ग रेलवे जीआरपी के प्रभारी राजकुमार बोरछा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई। जिस पर आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया। जिसके बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हनुमंत सिंह ने बताया है कि अब तक वह 20 लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। साथ ही आरोपी ने ये भी बताया कि वो 2 सालों से AC कोच में आर्मी की वर्दी पहन कर घूम रहा है और लोगों से इसी तरह ठगी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग राज्यों के कई आईकार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो, सेना के फर्जी मैडल, बैच, नेम प्लेट आदि जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+