CG: जॉब दिलाने के बहाने युवतियों को बुलाया, फिर कराने लगा गन्दा काम, अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड हुआ है। भिलाई के सुपेला स्थित होटल लैंडमार्क में इस रैकेट के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दुर्ग, 10 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड हुआ है। भिलाई के सुपेला स्थित होटल लैंडमार्क में इस रैकेट के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो युवतियों को जॉब दिलाने के बहाने बुलाता था और गलत धंधे में धकेल देता था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि भिलाई में अन्य राज्यों से युवतियों को लेकर देह व्यापार करने दबाव बनाया जा रहा था।

bhilai news

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी सूचना
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर की रात्रि थाना प्रभारी वैशाली नगर वीरेंद्र श्रीवास्तव को पीड़िता युवती ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम अरूण कुमार सिंह उर्फ अमन है। उसे अच्छी जॉब दिलाने के नाम पर लखनऊ से बुलवाया और अनैतिक कार्य व्यापार मे धकेलने के लिए ग्राहकों से संपर्क कर रहा है।

durg police

पुलिस ने होटल लैंडमार्क में दी दबिश
इस तरह युवती का फोन आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए, थाना प्रभारी ने सबसे पहले तत्काल पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक नासर सिद्धीकी को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला संबंधी गंभीर प्रकृति की सूचना होने से तत्काल एसडीओपी पाटन को महिला अधिकारी के साथ पीड़िता को सम्पर्क कर रेस्क्यु करने के लिए भेजा गया। जिस पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के बताये अनुसार होटल लैण्डमार्क सुपेला पहुंचकर संचालक को नोटिस दिया।

Chhattisgarh: ऑनलाइन शॉपिंग की लत ने युवती को पहुंचाया जेल, इस तरह हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला
लखनऊ और दिल्ली से आई थी युवतियां
नोटिस देकर महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से होटल मे ठहरे महिला से पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि दुर्ग निवासी अरूण कुमार सिंह ने होटल में 15 से 20 हजार रुपए का जॉब दिलाने के नाम से लखनऊ से बुलाया है। इसके साथ एक नाबालिक युवती को भी दिल्ली से बुलाकर देह व्यापार कराने की जानकारी मिली। आरपी अनैतिक व्यापार करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर पीड़िता को जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता के इनकार करने पर प्रताड़ित करता रहा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना वैशाली नगर का नंबर प्राप्त कर थाना वैशाली नगर को फोन व वॉटसेप मैसेज के माध्यम से सूचना दी।

Chhattisgarh: रिश्वत मांगने वालों पर ACB का एक्शन, Durg में पटवारी और सूरजपुर में क्लर्क को दबोचा
पोक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
होटल के कमरो की तलाशी लिए जाने पर देह व्यापार संबंधी आपत्तिजनक सामान एवं आधार कार्ड बरामद किया गया । आधार कार्ड से पता चला कि एक पीड़िता नाबालिक है। जिस पर तत्काल थाना सुपेला मे लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 17 ( पॉक्सो एक्ट ) एवं 67 आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी दुर्गेश के नेतृत्व में आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना की गई ।

मोबाइल में मिले हाईप्रोफाइल लोगों ने नाम
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दलाल अरुण और मैनेजर चेतन पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मोबाईल सर्च करने पर पुलिस को पूरे देश के विभिन्न राज्यो के अनेको महिला बालिकाओं की फोटो एवं अश्लील फोटो मिले है। आरोपी का वॉटसेप एकांउट चेक करने पर विभिन्न हाईप्रोफाइल लोगों ने नाम और महिलाओ की फोटो भेजना रेट तय करना जैसे चैट भी मिले है। आरोपी के मोबाइल की समस्त जानकारी साइबर सेल द्वारा ली जा रही हैं. इसमे और भी लोग संलिप्त हैं जिनकी तलाश कि जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+