गौठान से गाय छोड़ने पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर बरसी लाठियां, तीस ग्रामीण हुए घायल
धरमपुरा गांव के एक भाग पर गाय चराने और गौठान से गाय छोड़ने के नाम पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और आज सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे, लोहे के रॉड लेकर बरस पड़े। जिससे दोनों गुटों के लोगों को गंभीर चोटें आई है।
कवर्धा, 12 जुलाई। कवर्धा के धरमपुरा गांव में एक बार फिर दो पक्षों के बीच भारी मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. इस मारपीट में 20 से अधिक घायल हुए तो 8 लोगों को गम्भीर चोटें आई है ।फिलहाल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना वीडियो वायरल होने बाद पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बच्चों व महिलाओं को भी घर से निकालकर पीटा
इस विवाद के बाद गांव के दोनों गुटों ने एक दूसरे के परिजनों को खोज खोजकर पीटा। लाठी डंडे व लोहे की रॉड लेकर निकले लोगों ने बच्चे बुढ़े व महिलाएं किसी को भी नही छोड़ा, दोनों गुटों के में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 8 लोगों गम्भीर चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गौठान से गाय छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद
दरअसल, पिपरीया थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव में एक भाग पर गाय चराने और गौठान से गाय छोड़ने के नाम पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और आज सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे, लोहे के रॉड लेकर बरस पड़े। जिससे दोनों गुटों के लोगों को गंभीर चोटें आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय दाखिल किया गया।
एक पक्षीय कार्यवाई पर भड़के ग्रामीण
वही एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एक गुट ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। दरअसल उनका आरोप है कि मारपीट करने वाले पक्ष राजनीतिक दल के होने के कारण उन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस बात को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ही ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। जिसे बाद में पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने समझाकर शांत कराया।
दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप
कवर्धा उप पुलिस अधीक्षक मनीषा रावटे ने बताया कि गौठान और चरागन कि भूमि को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस घायलों के इलाज के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications