Bhilai Nigam में भाजपा पार्षदों का नेतृत्व करेंगे भोजराज सिन्हा, चुनावी साल में निगमों में हो रही तैनाती
भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष तय कर दिए हैं। जिसकी सूची प्रदेश संगठन ने जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ में साल के आखरी माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए भाजपा ने नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष का चयन करना शुरू कर दिया है। भिलाई निगम में चुनाव के एक साल बाद अब जाकर नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन के पर्यवेक्षकों के नामों का पैनल भेजने के बाद वरिष्ठ भाजपा पार्षद भोजराज सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
भोजराज सिन्हा बने नेता प्रतिपक्ष
भोजराज सिंहा लगातार तीसरी बार निगम में चुनाव जीतकर आये हैं। वे हमेशा से ही शहर सरकार के नियम विरुद्ध कार्यों पर विरोध दर्ज कराते रहें हैं। वर्तमान में उनकी याचिका के माध्यम से ही भिलाई निगम द्वारा बेचे जा रहे प्लाट की राशि को खर्च करने पर हाईकोर्ट ने निगम प्रशसान पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा सम्पत्तिकर, निगम मद, संचित निधि जैसे विषयों पर भी शहर सरकार को घेरने का प्रयास किया। इसके अलावा भोजराज किसी गुट विशेष के लिए नहीं जाने जाते जिसका लाभ उन्हें मिला है।
प्रदेश संगठन ने की नामों की घोषणा
नगर पालिक निगम भिलाई में इस बार सबसे कम 24 भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जीत कर आए हैं। जिसके कारण नेता प्रतिपक्ष का चयन करना भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किल सा हो गया था। भाजपा के वरिष्ठ पार्षदों को दरकिनार कर इस बार बिना किसी गुट के व्यक्ति को संगठन ने भिलाई निगम में विपक्ष का नेतृत्व करने की कमान सौंपी है। इसके अलावा खुर्शीपार से पहली बार पार्षद बने दया सिंह को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। महिला पार्षदों की ओर से छावनी की पार्षद वीणा चन्द्राकर को सचेतक बनाया गया है।

पार्षदों को बुलाकर की गई थी वन टू वन चर्चा
भाजपा नेताओं ने नगर पालिका निगम भिलाई में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए भाजपा के पार्षदों के बीच से नेता प्रतिपक्ष का नाम का चयन कर सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजी थी। जिस पर प्रदेश संगठन ने मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि इसके लिए भाजपा के प्रभारी और सह प्रभारी सहित बड़े नेताओं ने बैठक बुलाई गई थी। भिलाई निवास में करीब 5 घंटे की बैठक में पार्षदों को बुलाकर वन टू वन चर्चा की गई। जिसके बाद नामों में सहमति न होने पर कुछ नामों का पैनल बनाकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया था। प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद नामों की घोषणा कर दी है। इस बैठक में भाजपा सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक विद्या रतन भसीन और जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित सभी पार्षद मौजूद थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications