Durg में तैयार हो रहा आकर्षक पिकनिक स्पॉट, टॉय ट्रेन, बोटिंग, चौपाटी की मिलेगी सुविधा, सीएम करेंगे लोकार्पण
दुर्ग, 28 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग-रायपुर नेशनल हाइवे पर एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट डेवलप किया जा रहा है। दुर्ग के कुम्हारी स्थित 100 साल पुराने बड़ा तालाब को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त पिकनिक स्पॉट बनाया जा रहा है। लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस तालाब को सुंदर और आकर्षक बनाया जा रहा है। यह तालाब दुर्ग, भिलाई और रायपुर के लोगों के लिए परिवार के साथ समय बिताने का सुंदर स्पॉट होगा। सीएम भूपेश बघेल जल्द ही इसका लोकार्पण करेंगे।

बच्चों को टॉय ट्रेन, बोटिंग, चौपाटी की मिलेगी सुविधा
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही नगर पालिका परिषद कुम्हारी और दुर्ग जिला प्रशासन ने इसे मेट्रो सिटीज की तर्ज पर पिकनिक स्पॉट तैयार करने की योजना बनाई थी। कुम्हारी के आने वालों को यहां सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बड़ा तालाब में चौपाटी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन, बोटिंग और प्लेइंग जोन की सुविधा होगी।

दुर्ग कलेक्टर की देख रेख में तैयार हो रहा तालाब
कुम्हारी के बड़ा तालाब का एनिमेशन वीडियो दुर्ग जिला प्रशासन ने जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, तालाब में परिवार के साथ सुकून पल बिताने के लिए आने वाले लोगों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। यह पूरा प्रोजेक्ट दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की निगरानी में तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर की निगरानी में हो रहा निर्माण इस तालाब के निर्माण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट का लगभग 70% कार्य पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन के अनुसार आने वाले समय में एक बेहतर डेस्टिनेशन के रूप में इसे देखा जा रहा है।

तालाब के किनारे सुंदर गार्डन और म्यूजिकल फाउंटेन
बड़ा तालाब के किनारे गार्डन बनाया गया है, जिसमें विभिन्न फूल पौधे लगाए जा रहें हैं। इसके साथ ही वर्टिकल गार्डन से सुसज्जित प्रवेश द्वार देखने को मिलेगा। 19 एकड़ क्षेत्र में तैयार हो रहे इस तालाब में आपको यहां बड़ी कार पार्किंग बनाई गई है। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया है। जो कि बेहद खास होगा। इसके साथ ही रात के समय आने वालों यहां की कलरफुल लाइटिंग आकर्षित करेगी। तालाब के घाटों में अच्छी लैंडस्केपिंग की गई है। लाल ग्रेनाइट की चट्टानों से घाट को सजाया गया है। यहां पौध रोपण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

दुर्ग, रायपुर वालों के लिए खास होगा यह तालाब
नेशनल हाइवे के किनारे कुम्हारी में 19 एकड़ क्षेत्र में यह तालाब आकार ले रहा है। रायपुर-दुर्ग के बीच में होने के कारण यह तालाब और भी खास हो जाता है। इसके साथ ही रायपुर के शोरगुल भरी जिंदगी से शांत वातावरण में समय बिताने के लिए यह तालाब रायपुर वासियों के लिए खास होगा इसके साथ ही भिलाई दुर्ग से लगे होने के कारण दुर्ग वासियों के लिए भी यह एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट की तरह होगा। दुर्ग, रायपुर कुम्हारी वासियों को दिवाली के मौके पर इसकी सौगात मिल सकती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण
कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर का कहना है कि मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी वासियों को यह सौगात दी है। लगभग 16 करोड़ की लागत से बन रहे, इस तालाब के निर्माण कार्य में सभी बारीकियों पर ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका लोकार्पण दीपावली के मौके कर सकते हैं। लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे दिवाली के मौके पर आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications