UP: बच्चे के साथ ऑटो से उतरी मां और नदी में लगा दी छलांग, फिर जो हुआ उसे देख लोगों के उड़े होश

देवरिया के बरहज क्षेत्र में बहने वाली नदी में बुधवार को महिला ने अपने बच्चे के साथ छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गयी है।

deoria

Deoria News: देवरिया के बरहज क्षेत्र के कपरवार में स्थित उग्रसेन पुल से महिला ने अपने बेटे के साथ नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव के सहारे बेटे और मां को नदी से निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।c

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव के रहने वाले निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी वर्षा (30) ने अपने आठ वर्षीय पुत्र रूद्रांश के साथ नदी में छलांग लगाया था। बुधवार को वर्षा दिन में एक बजे के करीब अपने बेटे के साथ ऑटो से पुल पर पहुंची थी। जब तक कोई कुछ समझ पाता ऑटो रुकते ही उसने नदी में छलांग लगा दी। आस - पास के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया।

पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गयी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। वह दस दिन मायके में रह रही थी। पिता ने वर्षा के मानसिक रुप से अस्वस्थ्य होने की बात बताई है।

Recommended Video

    देवरिया: करोड़ों की लागत से बना पानी टंकी ग्रामीणों को नहीं मिला लाभ

    थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया है कि गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है। दोनों की मौत हो चुकी थी। नदी में छलांग लगाने की वजह अभी सामने नहीं आयी है।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+