निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा - भूपेन्द्र चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को देवरिया जिला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंनेआगामी निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों की चर्चा भी की।

Deoria News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को देवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर पत्रकारों से वार्ता की एंव निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधान परिषद चुनाव व मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत की बात कही।

bjp

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोगों का विश्वास एक-एक दिन बढ़ रहा है। इस विश्वास को बनाए रखना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा । सबकी सलाह पर प्रत्याशियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। इस बार हम सभी महापौर की सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस व अन्य दलों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भले ही दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है लेकिन उनकी परछाई तो पार्टी पर ही रहेगी। इसलिए पार्टी हमेशा परिवारवादी ही रहेगी। सपा को भी उन्होंने परिवारवादी बताया। नीतिश कुमार को उन्होंने पलटूराम कहा। ओमप्रकाश राजभर को पार्टी की विचारधारा अपना कर आने पर स्वागत किया। पीएफआई से देश को खतरा बताते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+