Deoria News: मेले में घुसा ट्रक,दो बहनों की मौत

देवरिया में मंगलवार रात दशहरा मेले में ट्रक घुसने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गयी।कोतवाली थानाक्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक मेले में घुस गयी। ट्रक चालक पूरे परिसर में ट्रक को दौड़ाता रहा। भीड़ ने किसी तरह उसे पकड़ा और प

देवरिया,5अक्टूबर: देवरिया में मंगलवार रात दशहरा मेले में ट्रक घुसने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गयी।कोतवाली थानाक्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक मेले में घुस गयी। ट्रक चालक पूरे परिसर में ट्रक को दौड़ाता रहा। भीड़ ने किसी तरह उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।मामले की छानबीन कर रही है।

truk

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात एक ट्रक तेज रफ्तार से कोतवाली रोड लगे मेले घुस गया।प्रत्यदर्शियों का मानना है ट्रक नो एंट्री में बिना किसी रोक टोक के जा रही थी।चालक तेज गति से आगे बढ़ रहा था। धर्मेंद्र यादव का परिवार मेला करने आया था।उनके साथ बरियापुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव के बांसपार टोला निवासी रुपई यादव की बेटी साक्षी (13) और उसकी चेचरी बहन तृष्णा (4) पुत्री निगम को रौंद दिया, जिससे साक्षी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन तृष्णा घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जबकि कतरारी गांव निवासी शालू पुत्री दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+