Deoria News: घर से कुछ दूरी पर ऐसे हो गयी दो लोगों की दर्दनाक मौत, खुशी के घर में पसरा मातम
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। बाइक सवार घर से कुछ सामान लेने निकले थे तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर भेलीपट्टी गांव के सामने पथरदेवा पुलिस चौकी के सामने सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाक्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव के पूर्व प्रधान काशी चौहान (45) पुत्र छांगुर कुशवाहा अपने गांव के दीपू शर्मा पुत्र प्रभु शर्मा (19) के साथ बाइक से देवरिया से घर वापस लौट रहे थे। वह पथरदेवा पुलिस चौकी के पास तक पहुंचे थे कि पथरदेवा कस्बा की ओर से बाइक से घर जा रहे थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव के नकहवा टोला निवासी राम सेवक कुशवाहा (24) पुत्र नेता कुशवाहा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications