Deoria News: दुकान से टकराया अनियंत्रित ट्रेलर, तीन की मौत
देवरिया के मदनपुर क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। ट्रेलर का ड्राइवर भी गंभीर रुप से घायल है।राहत एंव बचाव कार्य जारी है।

Deoria News: देवरिया जिले में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र के बरांव चौराहे के पास गुरुवार सुबह अनियंत्रित ट्रेलर दुकान से जा टकराई। दुकान के पास अलाव सेक रहे छह लोग उसकी चपेट में आ गए। जिसमें दो की मौके पर व एक व्यक्ति की रास्ते में ले जाते समय मौत हो गयी।घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रेलर का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव व राहत कार्य कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,बरांव चौराहे के पास कुछ लोग दुकान के पास अलाव सेक रहे थे। इस बात से अंजान की कुछ ही देर में मौत आएगी। अलाव सेकने वालों में अशोक यादव,सुधीर सिंह,पतरू सहित तीन अन्य शामिल थे। उसी दौरान बरहज की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले तो साइकिल सवार पारस को टक्कर मार दी। इसके बाद वह दुकान से जा टकराई ।
इसकी चपेट में आने से अलाव सेक रहे लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बहसुआं गांव के गौरी गोड़ पुत्र सूर्यनाथ,सुनील मद्धेशिया पुत्र लाल साहब ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घायल पारस की रास्ते में मौत हो गयी। घटना स्थल पर एसपी संकल्प शर्मा,एएसपी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications