Deoria: सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई पिकअप दो की मौत, नौ घायल
देवरिया में खड़ी कंटेनर में पिकअप के टकराने से बड़ा हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है।

Deorai News: देवरिया जिले में बुधवार भोर में सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से तेज रफ्तार पिकअप टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों में एक नेपाल की रहने वाली युवती थी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, मऊ की आर्केस्ट्रा पार्टी सरदारनगर, चौरीचौरी में विवाह समारोह में आई थी। बुधवार को मऊ के लिए वापस लौट रहे थे। पिकअप सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे पर पहुंची थी कि सड़क पर खड़ी कंटेनर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आस- पास के लोग आ गए। इस जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में मऊ जनपद के थाना मधुबन के खीरी कोठा निवासी रामकेश (25) और दीपिका (23) शामिल हैं। दीपिका नेपाल के बुटवल की रहने वाली थी। जबकि घायल नंदलाल, राहुल, महेंद्र, प्रिंस, पृथ्वी साहनी, प्रिंस साहनी खीरी कोठा के रहने वाले हैं। वहीं पूजा, भगवानपुर, जिला भद्रक, ओडिसा व सरिता मिश्रा, भुवनेश्वर, ओडिसा की निवासी हैं।
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़ी से टकरा गयी जिससे यह हादसा हुआ । दो लोगों की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications