Deoria News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
देवरिया के कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Deoria News: देवरिया जिले में बहने वाली छोटी गंडक नदी में मंगलवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। वह नहाने गया हुआ था। परिजनों ने काफी जगहों पर किशोर की तलाश की लेकिन वह कही नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने छानबीन की तो उसका शव नदी में मिला।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी साहिल पुत्र राजू मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे घर से छोटी गंडक नदी पर नवलपुर और मझौली राज के बीच बने पीपा के पुल के तरफ निकला। इसके बाद वह नदी में कूद गया। आवाज सुनकर आस- पास के लोग वहां पहुंच गए। लेकिन गहरे पानी में वह डूब गया था।
Gorakhpur News: बेटे ने किये पिता के कई टुकड़े, बन गया हैवान, जानिए वजह
इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरु कर दी। एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। मझौली राज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications