Gorakhpur News: बेटे ने किये पिता के कई टुकड़े, बन गया हैवान, जानिए वजह
गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। उसके शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शनिवार देर रात अपने पिता की हत्या कर दी। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में बेटे ने पिता के कई टुकड़े कर दिये। शव को सूटकेस में रखकर छिपा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के सूरजकुंड आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले मधुर मुरली गुप्ता के बेटों के बीच संपत्ति को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बेटे प्रिंस व संतोष ने पिता की हत्या की योजना बना दी। शनिवार रात अकेला पाकर पहले सिलबट्टे से सिर पर हमला किया। जिसमें उनकी मौत हो गयी। इसके बाद शव को छुपाने के लिए बेटे ने पिता के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद सूटकेस में रखकर शव को गली में छिपा दिया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है। इस मामले में और छानबीन अभी जारी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications