NEET UG Topper 2023: जानिए कैसे देवरिया की अंजलि ने गांव में रहकर की तैयारी और प्राप्त किए 720 में 620 अंक

Deoria News: NEET UG Topper 2023: एक बार फिर बेटी ने परिवार के साथ पूरे जिले का मान बढ़ाया है। हम बात कर रहे हैं देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र स्थित गांव बंजरिया की रहने वाली अंजलि तिवारी की। अंजलि ने 720 में से 620 अंक हासिल कर टॉपरों में जगह बनाई है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) यूजी 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं है। इसी क्रम में देवरिया की अंजलि तिवारी ने नीट परीक्षा में 720 अंकों में से 620अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 20.38 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 11.45 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता प्राप्त की है।

deoria

गांव पर रहकर की तैयारी
अंजलि बताती हैं कि नीट की तैयारी उन्होंने अपने गांव रहकर की। सेल्फ स्टडी व ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से तैयारी की। एक एक विषय का गहन अध्ययन किया और हर विषय में खुद को मजबूत किया। सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दिया।

कड़ी मेहनत मानती हैं सफलता का श्रेय
अंजलि बताती हैं कि अच्छी योजना के साथ कठोर परिश्रम के साथ यदि सतत प्रयास किया जाए तो सफलता जरुर मिलती है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए। अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना चाहिए।

यह है शिक्षा
अंजलि ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटर तक की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल सलेमपुर से की है। स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई जौनपुर विश्वविद्यालय से हुई है।

इन्हें मानती हैं आदर्श
अंजलि अपने माता- पिता को अपने जीवन का आदर्श मानती हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता- पिता व परिजनों को दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करना है सपना
अंजलि कड़ी मेहनत में विश्वास करती हैं। वह एक अच्छा डॉक्टर बन ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करना चाहती हैं।

गांव के लोगों को बेटी पर है नाज
पिता विजय तिवारी आज बहुत खुश हैं। वह बताते हैं कि बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। हम सभी को बेटी पर नाज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+