ट्यूशन टीचर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पति की गैरमौजूदगी में बनाती थी संबंध और...
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने छह दिन पहले हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। 18 अप्रैल को शहर के चीनी मिल इलाके में झाड़ियों में एक शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले धनजंय पांडेय के रूप में की थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

ट्यूशन टीचर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां
बिहार के गोपालगंज का रहने वाला धनजंय पांडेय सिवान जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करता था। वह देवरिया जिले के इंदिरा नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। परिवार में उसकी पत्नी पुष्पा, 7 और 5 साल के दो बच्चे थे। धनजंय नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता था और पत्नी घर में दो बच्चों के साथ रहती थी। इस दौरान बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आ रहे टीचर रतन पांडेय से पुष्पा के अवैध संबंध बन गए।

रुकावट बना पति को रची हत्या की साजिश
यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध जारी रखे। बता दें कि रतन पांडेय, धनंजय के दूर का रिश्तेदार भी था। मामले की जानकारी जब धनंजय को हुई तो उसने इसका विरोध किया। जब पति बीच में रुकावट बना तो पत्नी ने ही प्रेमी रतन पांडेय से मिलकर अपने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच दी।

मायके गई पत्नी, प्रेमी ने की पति की हत्या
प्लान के मुताबिक, पत्नी पुष्पा अपने मायके चली गई। इधर, प्रेमी रतन ने धनजंय की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। 18 अप्रैल को धनंजय का शव शहर के चीनी मिल के झाड़ियों में मिला। पुलिस ने जांच की तो पहले प्रेमी पकड़ में आया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी पुष्पा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications