UP: पिता ने रची बेटी की हत्या की खौफनाक साजिश, ऐसे उतारा मौत के घाट

देवरिया में नदी में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिता ने ही लोकलाज की डर से गर्भवती बेटी की हत्या कर दी थी।

deoria

Deoria News: देवरिया पुलिस ने नदी में मिले किशोरी के शव मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही जान से मार दिया और शव नदी में फेंक दिया। इस मामले में लड़की के प्रेमी को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है । पुलिस पिता पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन से लापता थी। दो अप्रैल को उसका शव छोटी गंडक नदी में उतराता मिला था। पीएम रिपोर्ट में लड़की की मौत का कारण दम घुटना आया था। इसके बाद पुलिस ने माता- पिता सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें देर शाम को पुलिस ने चाचा, पिता व प्रेमी को छोड़कर महिलाओं को घर भेज दिया। इनसे पूछताछ जारी रही।

कड़ाई से पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि बेटी गर्भवती थी। इस लोकलाज के डर से मैंने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। उसने बताया कि इस घटना से पहले उसने परिजनों को चादर चढ़ाने के लिए दरगाह भेज दिया। दुपट्टे से गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। पहले से रखे बालू के बोरे को शव से बांध दिया और नदी में फेंक दिया। परिजनों को बेटी के लापता होने की झूठी कहानी बता दी।

Recommended Video

    देवरिया: शासनादेश, अब बच्चे नहीं पड़ेंगे मुगलों का इतिहास, सुने क्या कहती है जनता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+