Deoria News: व्यापारी से दरिंदगी की हदें पार, आंख निकाल जलाया चेहरा, बोरे में मिला शव

देवरिया के गौरी बाजार स्थित बाकी पुल के नीचे शनिवार को बोरे में शव बरामद किया गया है। शव की पहचान कर ली गयी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

deoria

Deoria News: देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बदमाशों की दरिंदगी बयां करता है। बदमाशों ने युवक को मारने के बाद उसकी दोनों आंखे निकाल ली और चेहरा जला दिया है। इसके बाद शव को बोरे में रखकर फेंक दिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बाकी पुल के नीचे शनिवार की दोपहर शव को देखा गया। युवक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी नूर मोहम्मद के रुप में हुई है। वह 28 फरवरी से ही लापता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर निवासी नूर मोहम्मद जो 28 वर्ष का था अपनी मां फातिम के साथ चौराहे पर सब्जी का दुकान चलाता था। पिता अली मोहम्मद की मौत हो चुकी है। दो भाई विदेश रहते हैं। वह 28 फरवरी की रात से ही घर से लापता था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वह रात 11 बजे किसी से फोन पर बात करते निकला था। लेकिन लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी।

शनिवार की दोपहर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बाकी नाला के पुल के नीचे बोरे में शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। युवक की दोनों आंखे निकाल ली गयी थी और शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था। मां फातिमा का रो- रो कर बुरा हाल है।

Recommended Video

    देवरिया: बोरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    सीओ पंचम लाल ने कहा कि बोरे में मिले शव की पहचान नूर मोहम्मद के रुप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+