देवरिया: भरे बाजार में चौराहे पर युवती को सिरफिरे ने मार डाला
Deoria news, देवरिया। यूपी के देवरिया जनपद में एक युवती की सरेराह बहुत बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर से बाजार निकली युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सड़क पर तड़पती युवती को लेकल लोग अस्पताल गए जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी महीने युवती की शादी होने वाली थी।

चाकू से हमला कर फरार
देवरिया जनपद का गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक युवती घर से खरीदारी करने चौराहे पर गई थी कि अज्ञात युवक ने उस पर चाकुओ से हमला बोल दिया। युवती गम्भीर रूप से घायल कर सड़क पर तड़पने लगी। वहीं मौका पाकर सिरफिरा फरार हो गया।

अप्रैल में थी युवती की शादी
स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। इस बाबत मृतका के पिता का कहना था कि इसी महीने मेरी बेटी की शादी थी, न जाने किसने इस घटना को अंजाम दे दिया है।

एसपी ने यह कहा
जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक का कहना था कि एक लड़की बाजार से वापस आ रही थी जिस दौरान एक लड़के से उसकी कहासुनी हुई जिसमें युवक ने लड़की के ऊपर चाकुओ से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। लड़की की शादी इसी माह तय हुई थी।
देवरिया लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए












Click it and Unblock the Notifications