Deoria News: बस स्टेशन परिसर में इस हाल में मिला सब्जी व्यवसायी का शव, परिजनों के उड़े होश
Deoria News Uttar Prdaesh: देवरिया के रुद्रपुर बस स्टेशन परिसर में बुधवार सुबह सब्जी व्यवसायी का शव मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों से हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक, भलुअनी थाना क्षेत्र के वीरपुर के रहने वाले रामबलि गुप्ता पुत्र मानिक गुप्ला पिछले तीस वर्षों से रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड में रहते थे और सब्जी बेचने का काम करते थे। वह चौरी- चौरा सब्जी लाने मंगलवार की सुबह ही गए थे। लेकिन शाम को नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि उनका शव बस स्टेशन पर मिला।

रामबलि के मुंह और नाक से ब्लड आ रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ रुद्रुपर अंशुमन श्रीवास्तन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ बस स्टेशन परिसर पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications