Deoria News: पोखरे में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत

घर से खेलने निकले छह वर्षीय बच्चे का शव गांव के पोखरे में मिला। गुरुवार से ही घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे।

deoria

Deoria News: देवरिया के सुरौली क्षेत्र के सरौरा गांव में गुरुवार शाम एक छह बर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी। वह घर के बगल में खेल रहा था। परिजनजो ने उकसी बहुत तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। दूसरे दिन ग्रामीणों ने शव को पोखरे में देखा। उसे बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, सरौरा गांव का रहने वाला छह वर्षीय प्रमोद गुरुवार को अपने घर के बाहर खेलने निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बालक की तलाश शुरु कर दी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने उसकी तलाश गांव के पोखरों में शुरु कर दी। इस दौरान उसका शव पोखरे में मिला। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद दो भाईयों में छोटा था। मां ममता देवी का रो- रो बुराहाल है। थानाध्यक्ष सुरौली दिलीप सिंह ने बच्चे का शव पोखरे में मिला। वह खेलने के लिए घर से निकला था।

देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। दादा व पोते होली का बाजार कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों पिकअप की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गयी।

Recommended Video

    गोरखपुर: बढ़ते आपराधिक मामलों व प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर क्या बोले लोग, आप भी सुने

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+