Deoria News: इलाज कराने जा रहा था मासूम एजाज,रास्ते में ऐसे आ गयी मौत
देवरिया में सोमवार को तेज रफ्तार टेम्पों ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार मासूम की मौत हो गयी।

Gorakhpur News: देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां इलाज करने जा रहे पांच साल के मासूम की रास्ते में ही मौत हो गयी। एजाज बाइक पर आगे बैठा हुआ था तभी टेम्पो ने बाइक को ठोकर मार दी। इस ठोकर में बाइक पर बैठे एजाज,उसका भाई और मां सभी नीचे गिर गए। इस दौरान एजाज के सिर में गंभीर चोट आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के गजपुर के रहने वाले हुसैन आलम की पत्नी रफीकुल अपने बेटे एजाज का इलाज कराने लिए बाइक से जा रही थी। बाइक पर एजाज आगे टंकी के पास बैठा हुआ था। रास्ते में अचानक टैम्पो ने बाइक को ठोकर मार दी और सभी नीचे गिर पड़े। इस दौरान एजाज के सिर में गंभीर चोट आयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार उस्मान और भोलू को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना में मासूम एजाज लहुलूहान हो गया था। मां उसे देखते ही चीखने चिल्लाने लगी। उसे गोद में लेकर अस्पताल भागी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
Recommended Video

{document1}












Click it and Unblock the Notifications