Wrestlers Protest: दिल्ली की अदालत ने उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह को किया तलब

Wrestlers Protest: बीजेपी सांसद और निवर्तमान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने तलब किया है।

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद बृजभूषण सिंह को समन जारी किया है। उन्हें 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

कोर्ट ने उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह को किया तलब

साथ ही कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी समन जारी किया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। देश के दिग्गज और पदक विजेता पहलवान महीनों से बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने उनपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

विनेश फोगाट-साक्षी मलिक समेत महिला पहलवानों का गंभीर आरोप
बता दें कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत 6 महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। पहलवानों के काफी दिनों तक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।

दो एफआईआर और 10 शिकायत दर्ज
दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के आधार पर दो एफआईआर और 10 शिकायतें दर्ज कीं। बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायतों में अनुचित तरीके से छूने, लड़कियों की छाती पर हाथ रखने, छाती से पीठ की ओर हाथ ले जाने और उनका पीछा करने जैसे अन्य प्रयासों का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें- साक्षी मलिक के दावे पर नाबालिग पहलवान के पिता का बयान, कहा- नहीं मिली धमकियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+